Home - पावर बैंक नहीं पावरहाउस! इसकी 60000mAh बैटरी चार्ज कर देगी पूरी फैमिली...

पावर बैंक नहीं पावरहाउस! इसकी 60000mAh बैटरी चार्ज कर देगी पूरी फैमिली के फोन; इतनी है कीमत

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

UBON ने भारत में 40000mAh और 60000mAh बैटरी क्षमता वाले नए Reload और Bunker Series पावर बैंक लॉन्च किए हैं। इनमें 22.5W फास्ट चार्जिंग, मल्टी-डिवाइस सपोर्ट, Hi-Beam Torch और Ambient Light जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

अगर आप अक्सर सफर करते हैं, लंबे समय तक घर से बाहर रहते हैं या एक साथ कई गैजेट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। एक्सेसरी और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी UBON ने अपने नए हाई-कैपेसिटी पावर बैंक लॉन्च किए हैं। कंपनी ने PB-SX501 Reload Series और PB-SX701 Bunker Series नाम से दो नए पावर बैंक पेश किए हैं, जिनमें क्रम से 40000mAh और 60000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इन पावर बैंक्स को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें सफर, आउटडोर एडवेंचर, रोड ट्रिप या इमरजेंसी के दौरान भरोसेमंद पावर बैकअप की जरूरत होती है।

PB-SX501 Reload Series

UBON का PB-SX501 Reload Series पावर बैंक 40000mAh बैटरी क्षमता के साथ आता है। यह 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसमें Power Delivery (PD) तथा Quick Charge (QC) तकनीक दी गई है, जिससे स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य डिवाइस तेजी से चार्ज किए जा सकते हैं।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 2 USB पोर्ट और 2 Type-C पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा पावर बैंक में Hi-Beam Torch और Ambient Light जैसे फंक्शंस भी मिलते हैं, जिनमें सॉफ्ट और स्ट्रॉन्ग दोनों लाइटिंग मोड मिलते हैं। बैटरी का चार्ज स्टेटस जानने के लिए LED डिस्प्ले और आसानी से साथ ले जाने के लिए इसमें मजबूत कैरीइंग स्ट्रैप भी दिया गया है।

PB-SX701 Bunker Series

वहीं, जिन यूजर्स को और बड़ी बैटरी बैकअप की जरूरत है, उनके लिए कंपनी ने PB-SX701 Bunker Series पेश किया है। इसमें 60000mAh की बंपर बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज होने पर कई डिवाइसेज को कई बार चार्ज कर सकती है। यह मॉडल भी 22.5W PD और QC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसकी बैटरी इतनी बड़ी है कि एक नॉर्मल स्मार्टफोन एक दर्जन से ज्यादा बार जीरो से फुल चार्ज किया जा सकता है।

पावर बैंक में 3 USB पोर्ट और 2 Type-C पोर्ट दिए गए हैं, जिससे एक साथ कई डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। इसके अलावा Hi-Beam Torch, Ambient Light, LED बैटरी डिस्प्ले और मजबूत कैरीइंग स्ट्रैप जैसे फीचर्स इसमें भी शामिल हैं। यह पावर बैंक लंबे सफर, फैमिली वेकेशन और आउटडोर कैंपिंग जैसी स्थितियों में काफी काम का साबित हो सकता है।

इतनी रखी गई है कीमत

UBON PB-SX501 Reload Series की कीमत 8,990 रुपये रखी गई है, जबकि PB-SX701 Bunker Series मार्केट में 9,990 रुपये में उपलब्ध होगी। कंपनी के मुताबिक दोनों पावर बैंक जल्द ही देशभर के मुख्य रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN