Home - बजट में आया 1.30 लाख का Samsung Galaxy S25 Ultra फोन, ₹70...

बजट में आया 1.30 लाख का Samsung Galaxy S25 Ultra फोन, ₹70 हजार से कम में खरीदने का मौका

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung Galaxy S25 Ultra इस समय Amazon पर अपनी सबसे कम कीमत में मिल रहा है। फोन का टाइटेनियम ग्रे कलर वेरिएंट 94,479 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 1,29,999 रुपये थी। एक्सचेंज ऑफर में फोन 70,000 रुपये से कम में मिल रहा है। चलिए बताते हैं कैसे

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

अगर आप सैमसंग का फ्लैगशिप फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खरीदारी करने का सही समय हो सकता है। पॉपुलर Samsung Galaxy S25 Ultra फोन इस समय बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, खासकर लेटेस्ट ऑफर और डील्स के साथ। लेकिन इससे पहले कि हम डील के बारे में बात करें, फोन के बारे में जान लेते हैं। सैमसंग ने गैलेक्सी S25 Ultra को पिछले साल अपने फ्लैगशिप फोन के तौर पर लॉन्च किया था। इस साल हमारे पास S26 Ultra है, लेकिन पिछला फोन अपने दमदार हार्डवेयर के कारण अभी भी सबसे ताकतवर फोन में एक बना हुआ है। S25 अल्ट्रा में डायनामिक LTPO एमोलेड 2X डिस्प्ले है, जो कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें Qualcomm SM8750-AC Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगा है। कैमरे की बात करें तो इसमें 200 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा और यह 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

एक्सचेंज ऑफर में 70 हजार से भी सस्ता मिल रहा फोन

Samsung Galaxy S25 Ultra का Titanium Gray कलर वेरिएंट इस समय Amazon पर मात्र 94,479 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। यह इसकी ओरिजिनल कीमत से काफी कम है, क्योंकि इसे पिछले साल 1,29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसका मतलब है कि आपको 35,520 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन इतना ही नहीं, अगर आपके पास Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड है, तो आपको 2,834 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत घटकर 91,636 रुपये हो जाएगी।

samsung galaxy s25 ultra under rs 70000

लेकिन ऑफर यहीं खत्म नहीं होता है। अगर आपके पास एक्सचेंज कराने के लिए पुराना फोन है, तो इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है। Amazon पुराने स्मार्टफोन पर 39,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दे रहा है। उदाहरण के लिए, iPhone 13 जैसे पुराने डिवाइस के एक्सचेंज पर 22,500 रुपये तक मिल सकते हैं। इस ऑफर के साथ, Galaxy S25 Ultra की असल कीमत घटकर 69,136 हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज बोनस की वैल्यू पुराने फोन की हालत, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी।

चलिए एक नजर डालते हैं सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की खासियत पर

सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है और एंड्रॉयड 15 पर चलता है, जिसके ऊपर कंपनी का नया वन यूआई 7 इंटरफेस है। यह गैलेक्सी AI फीचर्स के लिए सपोर्ट के साथ आता है। फोन गैलेक्सी चिप के लिए कस्टम स्नैपड्रैगन 8 एलीट से लैस है, जिसे 12GB रैम और 1TB तक की बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन को 6.9 इंच (1400×3120 पिक्सेल) डायनामिक एमोलेड 2X स्क्रीन से लैस किया है, जिसमें 1 हर्ट्ज-120 हर्ट्ज वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है और धूप में बेहतर विजिबिलिटी के लिए इसमें एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग की गई है। दमदार प्रोसेसर होने से यह हैवी गेमिंग, एआई फीचर्स, मल्टी टास्किंग और वीडियो एडिटिंग जैसे कामों को अच्छी तरह से संभाल लेता है।

फोटोग्राफी के लिए, फोन में चार रियर कैमरे हैं, जिसमें 200 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा 2x इन-सेंसर जूम, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और f/1.7 अपर्चर के साथ है और अपडेटेड 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/1.9 अपर्चर के साथ है। इसमें 5x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 50 मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 10 मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा भी है। सेल्फी के लिए, फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सेल का कैमरा है। यह फोन 8K तक वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।

इस डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे यह लगभग 30 मिनट में 65% तक चार्ज हो सकती है। यह 15W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। एक फ्लैगशिप गैलेक्सी डिवाइस होने के नाते, इसमें टाइटेनियम फ्रेम, धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और S पेन का सपोर्ट भी मिलता है।े 218 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 162.8×77.6×8.2 एमएम है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN