Home मनोरंजन समाचार तुमको देखा तो ये ख्याल आया…, 8 पैग लगाने के बाद ये...

तुमको देखा तो ये ख्याल आया…, 8 पैग लगाने के बाद ये गजल लिखने बैठा था लेखक, 9 मिनट में हो गया था तैयार

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/18/1200x900/18_june_tumko_dekha_toh_ye_khayal_aaya_1781779746513_1781779755895_afbd24b1-44c8-4047-9179-9565c10ba731.jpg

Bollywood Kissa: पंकज उदास के गजल सुनते हैं? फिर ताे आपने ‘तुमको देखा तो ये ख्याल आया…’ भी सुना होगा। आपको पता है लेखक ने 8 पैग पीने के बाद ये गाना लिखा था।

जगजीत सिंह और चित्रा सिंह की गजल ‘तुमको देखा तो ये ख्याल आया…’ सुनी है? फिल्म ‘साथ साथ’ (1982) के इस गाने के बाेल सिर्फ 9 मिनट में लिखकर कर तैयार हो गए थे। जी हां, सिर्फ नौ मिनट। आइए आपको इसके पीछे की एक मजेदार कहानी बताती हूं। दरअसल, इस फिल्म को यश चोपड़ा बना रहे थे। उन्होंने इस गाने के बोल लिखने की जिम्मेदारी गीतकार-लेखक जावेद अख्तर को दी थी।

फिर क्या हुआ?

चलिए आगे की कहानी आपको जावेद अख्तर के ही शब्दों में बताते हैं। हुआ क्या था कोलकाता में FICCI का एक इवेंट था। उस इवेंट में जावेद अख्तर ने ये किस्सा सुनाया था। उन्होंने कहा था, ‘सिलसिला के बाद, यश चोपड़ा का चौथा असिस्टेंट मेरे पास आया और उसने रिक्वेस्ट की कि मैं उनकी फिल्म के लिए गाने लिखूं। बेशक, उसके पास पैसे नहीं थे, लेकिन मैं मान गया। मैंने गाने लिखे, लेकिन क्योंकि मैं फ्री में काम कर रहा था इसलिए एक अधूरा रह गया। वह बेचारा हर शाम आता और गाना मांगता, और उन दिनों मैं खूब शराब पीता था।’

जावेद अख्तर ने पी रखे थे 8 पैग

उन्होंने आगे कहा, ‘हर शाम, हम शराब पीते, बातें करते और फिर 2 बजे ये तय करते कि हम गाना कल खत्म करेंगे। मैं इसे टालता रहा, फिर एक दिन, उस बेचारे ने पूछा। ये आधी रात के बाद की बात है, आठवें या नौवें पैग के बाद, मैंने एक कागज और एक पेन मांगा और इस सिलसिले को खत्म करने का फैसला किया। मुझे पक्का पता है कि मैंने वो गाना नौ मिनट में इसलिए लिखा क्योंकि उसे आखिरी ट्रेन पकड़नी थी। वह अपनी घड़ी देखता रहा और मैंने जल्दी-जल्दी गाना लिखकर उसे दिया।’

करोड़ों में हैं व्यूज

यूट्यूब पर इस गाने को आज भी सुना जाता है। जगजीत सिंह के फैंस आज भी इस गाने के दीवाने हैं। यही कारण है कि यूट्यूब पर इस गाने के 4.2 करोड़ से ज्यादा व्यूज हैं।

इन पर फिल्माया गया था ये गाना

ये गाना फिल्म ‘साथ साथ’ में था, जिसमें फारूक शेख, दीप्ति नवल, सतीश शाह और नीना गुप्ता ने एक्टिंग की थी। कम बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों, दोनों का भरपूर प्यार मिला था। अपनी सादगी, बेहतरीन कहानी और गानों के लिए इसे आज भी एक क्लासिक फिल्म माना जाता है।

इस लिंक पर क्लिक करके सुनिए पूरा गाना

SOURCE : LIVE HINDUSTAN