Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/18/1200x900/imtiaz_ali_18_06_1781778676295_1781778679469_a36a8ee4-44e4-4503-b684-1e8adcf32b24.pngमैं वापस आऊंगा के लिए तारीफें बटोर रहे इम्तियाज अली ने कहा कि वो राधा-कृष्ण की कहानी पर फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राधा-कृष्ण की कहानी केवल एक लव स्टोरी नहीं है।
इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा की हर जगह तारीफ हो रही है। मैं वापस आऊंगा की तारीफों के बीच इम्तियाज अली ने कहा कि वो राधा-कृष्ण की कहानी पर फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राधा-कृष्ण की कहानी केवल एक लव स्टोरी नहीं है। इसी बातचीत के दौरान इम्तियाज अली ने कहा कि वो हर चीज में रोमांस डालना नहीं चाहते हैं, लेकिन वो अपने आप हो जाता है।
लव स्टोरी बनाने को लेकर क्या बोले इम्तियाज अली?
एबीपी लाइव के साथ खास बातचीत में इम्तियाज अली ने कहा, “मैं हर चीज में रोमांस नहीं डालना चाहता, लेकिन वो अपने आप हो जाता है, तो मैं बस उसे रोकता नहीं हूं।” मैं वापस आऊंगा डायरेक्टर ने कहा कि वो लव आजकल को लव स्टोरी की तरह नहीं देखते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी कोई भी फिल्म लव स्टोरी की तरह नहीं बनाई है। जब लव आजकल का नाम तय हो रहा था, उन्हें लगा था कि आज कल एक बेहतर नाम होगा। उन्होंने कहा कि वो सोचते थे कि क्या ये लव स्टोरी है भी या नहीं।
लव आजकल को लेकर इम्तियाज अली ने कही ये बात
इम्तियाज ने आगे कहा कि उनकी टीम ने उन्हें बताया कि कैसे वो उस फिल्म को लव स्टोरी की तरह देख रहे हैं, लेकिन उन्होंने उस फिल्म को अलग-अलग दौर में प्यार की एक व्याख्या के तौर पर देखा। इम्तियाज ने कहा कि उन्होंने जब वी मेट को बिल्कुल भी लव स्टोरी की तरह नहीं बनाया था, लेकिन ये उनकी फिल्म में बार-बार आ जाता है।
राधा-कृष्ण पर कहानी बनाना चाहते हैं इम्तियाज अली
इम्तियाज से जब पूछा गया कि वो फ्यूचर में कैसी कहानियां बनाना चाहते हैं, तब उन्होंने भारतीय पौराणिक कथाओं के बारे में बात करते हुए कहा, “हिंदी पौराणिक कथाओं में बहुत सी कहानियां हैं जो मुझे बहुत ज्यादा प्रेरित करती हैं। मैंने पहले भी ये कहा है। मैं राधा-कृष्ण की कहानी बनाना चाहता हूं।” जब इंटरव्यू लेने वाले शख्स ने कहा कि ये भी एक लव स्टोरी है, तो उन्होंने कहा कि राधा-कृष्ण की कहानी केवल एक लव स्टोरी नहीं है। उस कहानी में बहुत सी परते हैं। इसके पीछे एक गहरा दर्शनशास्र है।
इम्तियाज बोले- प्यार के बिना कोई कहानी नहीं बना सकते
जब वी मेट डायरेक्टर ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि आप प्यार के बिना कोई कहानी बना सकते हैं। वो प्यार आपके देश के प्रति हो सकता है, या फिर किसी ऐसे के लिए जो अब इस दुनिया को छोड़कर जा चुका है, और कोई इसका बदला ले रहा है, लेकिन वो कहानी हमेशा प्यार के बारे में होगी। आप उसे अलग तरीके से दिखा सकते हैं।”
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




