Home - इस दिन आ रहा यूनिक लुक वाला Tecno Camon Slim, बुक करने...

इस दिन आ रहा यूनिक लुक वाला Tecno Camon Slim, बुक करने पर ₹5000 की छूट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लगता है कि Tecno Camon Slim अब बस कुछ दिनों में लॉन्च होने वाला है। टेक्नो ने एक्स पर एक वीडियो टीजर जारी कर फोन के जल्द लॉन्च होने का हिंट दिया है, साथ में यह भी बताया कि प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को क्या-क्या ऑफर मिलेंगे।

Tecno Camon Slim Expected to Launch on June 21: टेक्नो का यूनिक डिजाइन वाला स्मार्टफोन बाजार में धूम मचाने आ रहा है। हम बात कर रहे हैं Tecno Camon Slim की। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेटा का खुलासा कर दिया है। इसके अलावा, कंपनी ने सोशल मीडिया पर टीजर पोस्ट किया है, जिससे फोन का डिजाइन भी सामने आ गया है। टेक्नो कैमन स्लिम कई कलर्स में आएगा और इसमें पिल-शेप का कैमरा मॉड्यूल है जो फोन की बॉडी के साथ लगभग एक ही लेवल पर है। ऐसी चर्चा है कि यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट पर चलेगा। जैसा कि नाम से पता चलता है, टेक्नो कैमन स्लिम का डिजाइन पतला होने की उम्मीद है।

21 जून को लॉन्च हो सकता है Tecno Camon Slim

टेक्नो ने एक्स और इंस्टाग्राम पर नए टीजर के जरिए घोषणा की है कि टेक्नो कैमन स्लिम जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। एक टीजर वीडियो में तीन दिन का काउंटडाउन दिखाया गया है, जिससे पता चलता है कि लॉन्च इवेंट 21 जून को होगा। टेक्नो कैमन स्लिम के लिए प्री-ऑर्डर अभी युगांडा में शुरू हो चुके हैं। जो ग्राहक फोन प्री-ऑर्डर करेंगे, उन्हें शानदार रिवॉर्ड मिल सकते हैं, जिसमें UGX 2,00,000 (लगभग 5,000 रुपये) तक की छूट भी शामिल है।

पांच कलर में आएगा फोन

टीजर में टेक्नो कैमन स्लिम को पांच कलर ऑप्शन्स और एक चौड़ी हॉरिजॉन्टल कैमरा बार के साथ दिखाया गया है। इसके पिछले हिस्से में कैमरा मॉड्यूल काले रंग का है और उस पर मैटेलिक सिल्वर फ्रेम लगा है। इस मॉड्यूल में कई कैमरा सेंसर और एक फ्लैश को एक जैसे क्रम में लगाया गया है। मॉड्यूल में लगे कैमरा लेंस ‘आंखें’ जैसे दिखते हैं, यह डिजाइन Tecno Spark Slim जैसा ही है।

वीडियो में दिखाए गए सफेद रंग वाले मॉडल में पीछे की तरफ जियोमेट्रिक डिजाइन वाला पैनल है। इसमें बैक पैनल पर टेक्नो की ब्रांडिंग की गई है, जो वर्टिकली पॉजीशन में है और उसके ऊपर Camon की ब्रांडिंग भी है। यह किसी लिमिटेड-एडिशन मॉडल जैसा लगता है।

मिल सकता है इतना दमदार प्रोसेसर

टेक्नो ने अभी तक टेक्नो कैमन स्लिम के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऐसी चर्चा है कि यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट और 8GB रैम के साथ आएगा। इसका डिजाइन 6.39mm पतला हो सकता है। इसमें Sony LYTIA 600 मेन कैमरा सेंसर और 60W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,600mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। यह फोन पहले Carlcare Service वेबसाइट पर CN6c मॉडल नंबर के साथ देखा गया था।

पिछली रिपोर्ट के अनुसार, यह दो वेरिएंट – 8GB+128GB और 8GB+256GB में आ सकता है। इसकी FCC सर्टिफिकेशन से पता चला था कि डिवाइस (मॉडल नंबर – Cn6c) में 7000mAh की बैटरी कैपेसिटी होगी, जबकि बैटरी मॉडल नंबर BL-68DX के साथ इसकी रेटेड कैपेसिटी 6840mAh बताई गई थी। लिस्टिंग से U600TSA चार्जर के साथ 60W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट का भी पता चला है।

यहां देखें कंपनी का वीडियो टीजर

SOURCE : LIVE HINDUSTAN