Home मनोरंजन समाचार 21 से 26 जून तक OTT पर आ रही है इन 8...

21 से 26 जून तक OTT पर आ रही है इन 8 फिल्मों और वेब सीरीज की बाढ़, नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार देंगी दस्तक

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/20/1200x900/neelmaFDhdffdgfhfddhtddf_1781931450862_1781931454494_494db45c-9a43-47a2-8804-cb85fbb84001.jpg

इस हफ्ते OTT प्लेटफार्म पर फिल्मों और वेब सीरीज की बाढ़ आने वाली है। जानिए 21 जून से लेकर 26 जून 2026 तक ऑडियंस को क्या-क्या देखने को मिलने वाला है। अब इंतजार हुआ खत्म इन सीरीज के नए सीजन भी आ रहे हैं।

21 जून से लेकर 26 जून तक OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर फिल्मों और वेब सीरीज का जबरदस्त धमाका होने वाला है। इस हफ्ते इन प्लेटफार्म पर 8 जबरदस्त फिल्में रिलीज होने वाली हैं। कईयों के नए सीजन ऑडियंस को एंटरटेन करने आने वाले हैं, यानी ये हफ्ता OTT ऑडियंस के लिए जबरदस्त होने वाला है। ये रहीं वो फिल्में और सीरीज जो इस हफ्ते को धमाकेदार बनाने वाली हैं। इस लिस्ट में हाउस ऑफ द ड्रैगन से लेकर अवतार द लास्ट एयरबेंडर शामिल हैं। जानिए कब और कहां होंगी रिलीज।

द एजेंसी सीजन 2

द एजेंसी के पहले सीजन को जबरदस्त रिएक्शन मिला था। अब मेकर्स ने इसका दूसरा सीजन ले आए हैं जो 21 जून 2026 यानी कल रविवार को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा। ये सीरीज एक फ्रेंच टीवी सीरीज की एडाप्टेशन है। साल 2024 में इस सीरीज का पहला सीजन आया था जिसे IMDB पर 7.4 की रेटिंग मिली है।

हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 3

गेम ऑफ थ्रोन्स का प्रीक्वल हाउस ऑफ द ड्रैगन के पिछले दोनों सीजन को ऑडियंस ने जबरदस्त रिएक्शन दिया था। अब इसका तीसरा सीजन आ गया है। इस नए सीजन को 22 जून 2026 से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

अवतार: फायर एंड ऐश

हॉलीवुड फिल्म अवतार की तीसरे इनस्टॉलमेंट अवतार: फायर एंड ऐश अब जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी। इस फिल्म को 24 जून 2026 को स्ट्रीम किया जा रहा है। फिल्म के इंतजार में बैठी ऑडियंस के लिए अच्छी खबर है।

द अमेरिकन एक्सपेरिमेंट

द अमेरिकन एक्सपेरिमेंट ये एक पांच पार्ट की डॉक्यूमेंट्री सीरीज है जो अमेरिकी लोकतंत्र के शुरुआत, विकास पर बेस्ड होने वाली है। इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर 25 जून 2026 से देख सकेंगे।

द बेयर सीजन 5

द बेयर के पिछले चारों सीजन को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया है। अब इसका पांचवा और आखिरी सीजन रिलीज होने जा रहा है। द बेयर एक शेफ की कहानी है जिसका बड़ा बेटा सुसाइड से मर जाता है। इसका पांचवा सीजन 25 जून 2026 को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

अवतार: द लास्ट एयरबेंडर सीजन 2

ये एक 12 साल के लड़के अवतार की कहानी है जिसके पास हवा पानी को अपने हिसाब से इस्तेमाल करने की शक्तियां होती हैं। इस फैंटेसी ड्रामा सीरीज के पहले सीजन को पसंद किया गया था और अब दूसरा सीजन OTT पर दस्तक दे रहा है। इसका दूसरा सीजन 25 जून 2026 नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है।

लिटिल ब्रदर

लिटिल ब्रदर एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें जॉन सीना और एरिक एंड्रे नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी दो भाइयों की है जो एक दूसरे से अलग हैं। इस फिल्म को 25 जून 2026 को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

राजा शिवाजी

रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी को थिएटर ऑडियंस ने पसंद किया था। फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर बेस्ड है जिसे खुद रितेश ने डायरेक्ट किया है। अब ये फिल्म 26 जून 2026 को नेटफ्लिक्स पर आ रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN