Home LIFESTYLE NEWS HINDI लंबे समय तक पनीर फ्रिज में रखने पर दिखने लगता है पीला...

लंबे समय तक पनीर फ्रिज में रखने पर दिखने लगता है पीला और बदल जाता है स्वाद, स्टोर करने के लिए अपनाएं ये तरीका

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लंबे समय तक पनीर फ्रिज में रखने के बाद दिखने में पीला और स्वाद में खट्टा हो जाता है। ऐसे पनीर को गलत तरह से स्टोर करने की वजह से होता है। अगर आपका पनीर भी लंबे समय तक स्टोर करने पर खराब हो जाता है तो यहां जानिए सही तरीके से स्टोर करने का तरीका।

दूध से बनने वाला पनीर सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। पनीरा का अपना कोई खास स्वाद नहीं होता है, लेकिन कुछ सब्जियों के साथ मिलाकर इसे बनाने पर स्वाद डबल हो जाता है। ये सेहत के लिए एक सुपरफूड की तरह काम करता है। वेजिटेरियन लोगों के लिए पनीर प्रोटीन और कैल्शियम दोनों से भरपूर होता है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने और उनकी मरम्मत करने में मदद करता है। जिम जाने वाले लोगों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह प्रोटीन की कमी पूरा करने का सबसे आसान तरीका है। यह दांतों को भी सड़न से बचाता है और मजबूत रखता है। ज्यादातर लोग पनीर को फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं। लेकिन जब इसे सही से स्टोर ना किया जाए तो इसपर एक पीली परत जमने लगती है। इसके अलावा पनीर का स्वाद भी खराब लगने लगता है। यहां सीखिए पनीर स्टोर करने का तरीका।

कैसे स्टोर करें पनीर

फ्रिज में स्टोर करें

पनीर को फ्रिज में अलग-अलग तरह से स्टोर कर सकते हैं। फ्रिज में पनीर को स्टोर कर रही हैं तो एक एयरटाइट डिब्बे में रखें। इसके लिए डिब्बे को साफ पानी से भरें और पनीर रखें। ध्यान रखें कि पानी इतना होना चाहिए की पनीर अच्छी तरह से डूब जाए। इसके अलावा इस पानी को रोज या हर दूसरे दिन बदलें। फ्रिज में पनीर स्टोर करने के लिए फ्रिज का तापमान 1–4 डिग्री के आसपास रखें। इस तरीके से पनीर आमतौर पर 5–7 दिन तक अच्छा रह सकता है।

फ्रीजर में स्टोर करें

पनीर को अगर लंबे समय तक स्टोर करके रखना है, तो पनीर को टुकड़ों में काटकर एयरटाइट पैक या फ्रीजर बैग में रखें। फ्रीजर में 1 से 3 महीने तक पनीर को रखा जा सकता है। पनीर को इस्तेमाल करने से पहले फ्रिज में धीरे-धीरे डीफ्रॉस्ट करें। अगर पनीर थोड़ा सख्त हो गया हो, तो उसे 10–15 मिनट गुनगुने पानी में भिगो दें। इससे वह फिर से मुलायम हो जाता है। ध्यान रखें कि जब पनीर को स्टोर करें तो इसे अच्छे से साफ पानी से धो लें। फिर एक टिशू या सूती कपड़े का इस्तेमाल करके पोंछ दें और फिर जब ये सूख जाए तब इसे स्टोर करें।

गीले कपड़े में लपेटकर

पनीर को स्टोर करने के लिए एक सूती कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पनीर को साफ, हल्के गीले मलमल या सूती कपड़े में लपेटें। फिर उसे एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में रखें। जब कपड़ा सूख जाए तो दोबारा हल्का गीला कर लें और फिर से पनीर इसमें लपेटकर रख दें।

कैसे पहचने की पनीर हो गया है खराब

  • खट्टी या अजीब गंध
  • छूने पर चिपचिपा महसूस होना
  • फफूंदी का दिखना
  • रंग में बदलाव

SOURCE : LIVE HINDUSTAN