Home LIFESTYLE NEWS HINDI International Yoga Day: योग दिवस के मौके पर अपनों को भेजें विशेज,...

International Yoga Day: योग दिवस के मौके पर अपनों को भेजें विशेज, लगाएं स्टेटस

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Iternational Yoga Day 2026: 21 जून को हर साल योग दिवस मनाया जाता है। ये दिन पूरी तरह से योग करने और निरोग रहने की परंपरा को समर्पित है। योग दिवस के मौके पर लगाएं स्टेटस, लिखें कैप्शन और मैसेज के जरिए दें अपनों को दें शुभकामनाएं।

21 जून को हर साल इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है। योग का मतलब है रोगों से दूर रहना। योग आपके मन और बॉडी को कनेक्ट करता है। तन-मन-धन से तकलीफों से मुक्त रहता है। योग कोई धर्म-आस्था नहीं ये तो जीवन का आधार है। जिस पर चलकर रोगों से मुक्त रह सकते हैं। योग दिवस की शुरुआत साल 2015 में की गई थी। इस मौके पर आप भी अपनों को भेजे शुभकामनाएं या लगाएं सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप पर स्टेटस। यहां पढ़ें शानदार लाइनें।

योग दिवस विशेज

  • 21 जून योग ही एक ऐसी कला है, जिससे जटिल से जटिल रोगों को दूर किया जा सकता है और स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं
  • योग कोई धर्म नहीं, बल्कि एक विज्ञान है, इसमें शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विधान है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं
  • 21 जून शनिवार आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
  • आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाए करिए योग- रहिए निरोग
  • स्वस्थ जीवन जीना जिंदगी की जमा पूंजी, योग करना रोग मुक्त जीवन की कुंजी । विश्व योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं
  • योग एक धर्म नहीं है, यह एक विज्ञान है, सलामती का विज्ञान, यौवन का विज्ञान, शरीर, मन और आत्मा को एकीकृत करने का विज्ञान है।
  • योगस्य कुरु कर्माणि

समत्वं योग उच्यते

योगक्षेमं वहाम्यहम

योग कर्मसु कौशलम्।

योग दिवस की शुभकामनाएं

  • योग वह प्रकाश है जो एक बार जला दिया जाए तो कभी कम नहीं होता,

जितना अच्छा आप अभ्यास करेंगे लौ उतनी ही उज्ज्वल होगी।

इंटरनेशनल योगा डे

  • सुबह हो या शाम रोज कीजिए योग,

निकट नहीं आएगा, कभी कोई रोग

योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

  • कठिन है आसन है आश्वासन

सबसे लंबा श्वास है विश्वास

सबसे कठिन योग है वियोग

सबसे अच्छा योग है सहयोग

इंटरनेशनल योगा डे

  • आज वही है सबसे ज्यादा हिट,

जो योग अपनाकर बने हैं फिट

  • उसी का जीवन बेहतर बनेगा, जो हर दिन योग करेगा।
  • योग जीवन जीने का तरीका सिखाता है, उलझी जीवन शैली को सुलझाता है

अनुशासन है इसके लिए जरूरी

योग हमें अनुशासित बनाता है।

  • योग सिर्फ स्वस्थ शरीर ही नहीं,

स्वच्छ मन भी देता है,

योग नियम है जीवन का,

योग ही जीवन की दिशा देता है।

  • अतीत में मत रहो, भविष्य के सपने मत देखो,

मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो,

यहीं योग है।

  • यह योग उसके लिए संभव नहीं है,

जो बहुत अधिक खाता है,

या, जो बिल्कुल भी नहीं खाता है,

जो बहुत अधिक सोता है

या जो हमेशा जागा रहता है।

  • योग धर्म नहीं विज्ञान है,

इसमे शरीर, मन, आत्मा को जोड़ने का विधान है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN