Home मनोरंजन समाचार मुन्ना भाई की स्क्रिप्ट से डिलीट किया गया सीन, बाद में ‘3...

मुन्ना भाई की स्क्रिप्ट से डिलीट किया गया सीन, बाद में ‘3 इडियड्स’ में अलग तरह दिखाया गया

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/21/1200x900/MunN_1782024413205_1782024420621_b8be49dc-29c6-4a8b-bde4-2ebb81cc50e4.jpg

Munna Bhai MBBS: फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ से डिलीट किया गया सीन जिसे बाद में राजकुमार हिरानी ने ‘3 इडियट्स’ में अलग तरह से दिखाया। राजकुमार हिरानी ने सुनाया यह किस्सा।

साल 2003 में आई फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ एक ब्लॉकबस्टर हिट थी। महज 12 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 34 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। संजय दत्त, अरशद वारसी, बोमन ईरानी और सुनील दत्त जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को संजू बाबा की कुछ सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिना जाता है। इतनी आइकॉनिक कि इसका जिक्र उनकी बायोपिक मूवी में भी है। फिल्म के लिए लिखे गई कई सीन्स को निर्देशक राजकुमार हिरानी ने स्क्रैप किया था और आज हम आपको ऐसे ही एक सीन के बारे में बताने जा रहे हैं।

राजकुमार ने डिलीट किए सीन के बारे में बताया

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की स्क्रिप्ट में एक ऐसा सीन था जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। फिर यही सीन राजकुमार हिरानी ने फिल्म ‘3 इडियट्स’ में शूट किया, लेकिन इस बार थोड़ा अलग ढंग से। इस सीन पर खूब तालियां भी पड़ीं और लोगों को यह काफी पसंद भी आया। फिल्म के इस सीन को जो असल में ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ के लिए लिखा गया था, डायरेक्टर हिरानी ने 3 इडियट्स के क्लाइमैक्स सीन से पहले एक हाई इन्टेन्सिटी सीक्वेंस के बाद शूट किया था। क्या था यह सीन? चलिए जानते हैं।

मुन्ना भाई एमबीबीएस के लिए लिखा था यह सीन

खुद राजकुमार हिरानी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि मुन्ना भाई एमबीबीएस के लिए एक सीन लिखा था हमने कि वो डॉक्टर बनने जा रहा है और वह इसे बिलकुल भी गंभीरता से नहीं लेता है। एक रात जब दारू पीकर मुन्ना और सर्किट सड़क पर घूम रहे हैं और उस दिन पूरा शहर बंद है। रात का वक्त है और मुंबई में कर्फ्यू लगा हुआ है और तभी चॉल में से एक बच्चा घबराया हुआ दौड़ता हुआ आता है कि मां प्रेग्नेंट है और उनके पेट में बहुत तेज दर्द हो रहा है। वह बच्चा मुन्ना से कहता है कि मदद के लिए कोई एम्बुलेंस नहीं आ रहा है।

वायरस नहीं मुन्ना का होना था हृदय परिवर्तन

राजकुमार हिरानी ने सीन के बारे में बताते हुए कहा कि कोई जब उस बच्चे को बताता है कि मुन्ना खुद डॉक्टर है तो यह बच्चा जिद करके उसे ही पकड़कर साथ में ले जाता है। वह इस सिचुशन में कुछ करता नहीं है, बस उसने फिल्मों में देखा है वही चीजें करने की कोशिश करता है कि गर्म पानी ले आओ और बाकी चीजें। बच्चा किसी तरह डिलीवर हो जाता है और जब वो उस बच्चे को पहली बार गोद में उठाता है तब उसे जिंदगी का महत्व समझ में आता है। याद दिला दें कि इससे मिलता जुलता ही सीन आपको बाद में 3 इडियट्स में देखने को मिलता है, जब रैंचो करीना की बहन की डिलीवरी करवाता है और तब जाकर वायरस का हृदय परिवर्तन होता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN