Home LIFESTYLE NEWS HINDI बची हुई 4 ब्रेड से बना जाएगी कैरेमल आइसक्रीम, नोट कर लें...

बची हुई 4 ब्रेड से बना जाएगी कैरेमल आइसक्रीम, नोट कर लें दूध-चीनी की सही नाप

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Caramel Ice cream Recipe: बच्चे बाजार वाली आइसक्रीम खाने की डिमांड करती हैं तो उन्हें घर में ही बची हुई चार ब्रेड और थोड़े से दूध से मजेदार आइसक्रीम बनाकर खिलाएं। कम खर्च में आप पूरे परिवार को आराम से खिला सकेंगी।

बच्चे हर वक्त आइसक्रीम खाने की जिद करते हैं। तो उन्हें बाहर की हैवी पाम ऑयल वाली आइसक्रीम की बजाय घर में रखे सामान से बनी आइसक्रीम खिलाएं। इसका टेस्ट इतना लाजवाब लगेगा कि बच्चे मानेंगे ही नहीं कि आपने इसे घर में बनाकर रेडी किया है। फ्रिज में अगर पैकेट में 4 ब्रेड भी पड़ी हो तो बस फटाफट इस आइसक्रीम को बना लें। नोट कर लें बनाने का बिल्कुल आसान तरीका।

कैरेमल आइसक्रीम बनाने की सामग्री

4 ब्रेड

डेढ़ कप दूध

आधा कप चीनी

चार चम्मच क्रीम

दो चम्मच चीनी

4-5 बादाम

एक चम्मच बादाम

कैरेमल आइसक्रीम बनाने की सामग्री

  • कैरेमल आइसक्रीम बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको बहुत देर तक दूध पकाने की जरूरत नहीं है।
  • बस चार ब्रेड के ब्राउन किनारों को काटकर अलग कर दें।
  • अब पैन में डेढ़ कप दूध लें और उसे उबालें।
  • एक उबाल आने के बाद उसमे स्वाद के अनुसार चीनी डालें और साथ ही ब्रेड को भी टुकड़ों में कर के डाल दें। कलर के लिए एक चुटकी पीला फूड कलर डाल दें।
  • अब सारी चीजों को धीमी फ्लेम पर पकाएं। ब्रेड पककर दूध में घुल जाएगी, तो गैस बंद कर दें।
  • कुछ देर इसे ठंडा हो जाने दें। फिर हैंड ब्लेंडर की सहायता से या फिर मिक्सी में डालकर स्मूद कर लें। जिससे ये बिल्कुल सॉफ्ट पेस्ट जैसा बन जाए।
  • अब किसी बाउल में क्रीम को लेकर फेंट लें या फिर ब्लेंडर से ब्लेंड कर लें। उसमे दूध वाला सॉफ्ट पेस्ट भी डाल दें।
  • फिर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। अगर आपके पास व्हिस्कर है तो उससे भी तेजी से ब्लेंड किया जा सकता है। बस इसे स्मूद करना है जिससे आइसक्रीम जमने के बाद इसमे कड़ा बर्फ जैसा जमाव ना हो।
  • सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद साइड में रख दें।
  • अब कैरेमल बनाने के लिए पैन में आधा कप चीनी लेकर उसे पिघलने के लिए रख दें।
  • ध्यान रहे गैस की फ्लेम धीमी रहे जिससे चीनी जले नहीं। जब चीनी घुल जाए तो उसी वक्त एक चम्मच बटर डाल दें। जिससे कि चीनी तली छोड़ दे।
  • अब चीनी के ऊपर सात से आठ बादाम भी डालकर मिक्स करें। गैस की फ्लेम को बंद करें और किसी बटर पेपर के ऊपर सारी तैयार पिघली कैरेमलाइज हुई चीनी को डाल दें।
  • ठंडी होकर ये चीनी बटर पेपर छोड़ देगी तो इसे मिक्सी के जार में डालकर दरदरा कर लें।
  • बस इस दरदरे कैरेमलाइज चीनी को रख लें।
  • अब तैयार आइसक्रीम के पेस्ट को किसी डिब्बे में पलट दें, ऊपर से कैरेमलाइज वाला चूरा डाल दें और बटर पेपर लगाकर ढक्कन से ढंक दें।
  • फ्रीजर में करीब 7-8 घंटे के लिए रखें और फिर ठंडी-ठंडी परोंसे। सबको आएगी पसंद।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN