Home - लॉन्च होते ही छा जाएगा HMD Luma2, सस्ते में मिलेगी 6000mAh बैटरी,...

लॉन्च होते ही छा जाएगा HMD Luma2, सस्ते में मिलेगी 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, डिजाइन भी महंगे फोन जैसा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

HMD Luma2 स्मार्टफोन लॉन्च से पहले लीक हो गया है। लीक डिटेल्स के मुताबिक फोन में 120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। फोन डिज़ाइन भी क्लीन और यूनिक है:

HMD लगातार नए स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। इसी बीच HMD के अपकमिंग स्मार्टफोन HMD Luma2 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। लॉन्च से पहले इस फोन के रेंडर्स और कई अहम स्पेसिफिकेशंस इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक HMD Luma2 उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है जो कम कीमत में लंबी बैटरी लाइफ और बड़ी डिस्प्ले वाले फोन की तलाश में रहते हैं। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और Android 15 मिलने की बात कही जा रही है। इसके अलावा फोन का डिजाइन भी पहले से ज्यादा मॉडर्न दिखाई दे रहा है। अगर यह डिवाइस इसी कॉन्फिगरेशन के साथ बाजार में आता है तो यह बजट सेगमेंट में दस्तक देगा। आइए जानते हैं HMD Luma2 से जुड़ी सभी लीक जानकारी।

लॉन्च से पहले सामने आए रेंडर्स

लीक हुए रेंडर्स में HMD Luma2 का डिजाइन काफी आकर्षक दिखाई देता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है। कैमरा मॉड्यूल को साफ-सुथरे तरीके से डिजाइन किया गया है, जिससे फोन का लुक प्रीमियम नजर आता है। फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले दी गई है, जो स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो को बेहतर बनाती है। फोन के किनारे फ्लैट डिजाइन के साथ नजर आते हैं, जो आजकल के स्मार्टफोन ट्रेंड को फॉलो करते हैं। रेंडर्स से यह भी संकेत मिलता है कि कंपनी इस फोन को कई कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है ताकि यूजर्स को ज्यादा ऑप्शन मिल सकें।

HMD Luma2 के फीचर्स (लीक)

HMD Luma2 में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। बड़ी स्क्रीन होने की वजह से वीडियो देखने, गेम खेलने और सोशल मीडिया ब्राउज़िंग का अनुभव बेहतर हो सकता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 120Hz रिफ्रेश रेट बताया जा रहा है। 120Hz स्क्रीन मिलने से स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद दिखाई देंगे।

HMD Luma2 में 6000mAh बैटरी मिलने वाली है। सामान्य इस्तेमाल में फोन आसानी से डेढ़ से दो दिन तक चल सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक HMD Luma2 Android 15 के साथ लॉन्च हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर सिक्योरिटी अपडेट्स का फायदा मिलेगा। Android 15 में बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल, बैटरी मैनेजमेंट और ऐप ऑप्टिमाइजेशन जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।

HMD Luma2 में Unisoc प्रोसेसर दिया जा सकता है। हालांकि अभी तक प्रोसेसर के मॉडल की पुष्टि नहीं हुई है। लीक रेंडर्स में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है।उम्मीद की जा रही है कि फोन में मैंन कैमरा के साथ एक एक्स्ट्रा डेप्थ या मैक्रो सेंसर मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा पंच-होल कटआउट में मौजूद होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN