Source :- LIVE HINDUSTAN
Jio IPO News: रिलायंस जियो ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इस आईपीओ के आने से सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज को ही फायदा नहीं होने जा रहा है। एक बिजनेस मैन है जिसकी इनवेस्टमेंट जियो आईपीओ की वजह से 6 साल में 100 गुना बढ़ सकता है। हम बात कर रहे हैं महेंद्र नाहटा और उनके परिवार की। जिन्हें इस प्रस्तावित आईपीओ से तगड़ा फायदा होने जा रहा है। बता दें, महेंद्र नाहदा ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को टेलीकॉम सेक्टर में आने में बड़ी मदद की थी।
48 करोड़ रुपये का इनवेस्मेंट 800 करोड़ रुपये होगा!
जियो प्लेटफॉर्म में महेंद्र नाहटा की कुल होल्डिंग 0.54 प्रतिशत की है। उन्होंने यह हिस्सा 2020 में महज 48 करोड़ रुपये में खरीदा है। मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में टेलीकॉम कंपनी जियो की वैल्यूएशन 114 बिलियन डॉलर लगाया है। ऐसे में महेंद्र नाहटा की हिस्सेदारी की कीमत 800 करोड़ रुपये इस वैल्यूएशन पर हो सकती है।
महेंद्र नाहटा ने कब खरीद लिए जियो के शेयर?
11 जून 2010 को नाहटा के इंफोटेल ब्रॉडबैंड सर्विसेज ने 12872 करोड़ रुपये में टेलीकॉम स्पेक्ट्रम को हासिल कर लिया था। कुछ ही घंटों के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 4800 करोड़ रुपय में इंफोटेल ब्रॉडबैंड में 95 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। जबकि 5 प्रतिशत हिस्सेदारी महेंद्र नाहटा के पास बच गई। अगले एक दशकों तक रिलायंस ने टेलीकॉम कंपनी में अरबों डॉलर निवेश किए। साल 2013 में इंफोटेल ब्रॉडबैंड का नाम बदलकर रिलायंस जियो इनफोकॉम कर दिया गया। मार्च 2018 आते-आते रिलायंस इडंस्ट्रीज की कंपनी में हिस्सेदारी 95 प्रतिशत से बढ़कर 99.44 प्रतिशत हो गई। वहीं, महेंद्र नाहटा ने कंपनी में कोई नया निवेश नहीं किया इसलिए उनकी हिस्सेदारी घटकर 0.50 प्रतिशत के स्तर पर आ गई।
2019 में रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड, रिलायंस प्लेटफॉर्म्स की सब्सिडियरी बन गई। इस दौरान नाहटा को फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स मिला। एक साल के बाद इसी के जरिए उनकी हिस्सेदारी जियो प्लेटफॉर्म्स में हो गई।
महेंद्र नाहटा की जियो प्लेटफॉर्म में हिस्सेदारी
जियो प्लेटफॉर्म के गठन के 8 महीने के बाद 7 जुलाई 2020 को नाहटा परिवार, बेटे और बेटी ने 10 रुपये के फेस वैल्यू 37.04 लाख शेयर (0.414 प्रतिशत) को कंवर्ट किया। इसी दौरान रिलायंस ने 10.83 मिलियन शेयर (0.121 प्रतिशत) नाहटा परिवार को जारी किए। जिसकी वजह से नाहटा परिवार की हिस्सेदारी 0.536 प्रतिशत हो गई है।
जियो प्लेटफॉर्म की तरफ से ड्राफ्ट पेपर्स (DRHP) में बताया गया है कि 270 मिलियन नए शेयर जारी किए जाएंगे। जिसके बाद रिलांयस इडंस्ट्रीज की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 66.43 प्रतिशत से घटकर 64.50 प्रतिशत हो जाएगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




