Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/22/1200x900/_5_most_popular_Bhojpuri_music_videos__1782112794429_1782112794662_5435b2af-c526-4876-a0e9-76b9f6168798.jpgयूट्यूब पर खेसारी लाल यादव का एक गाना जमकर देखा जा रहा है। भोजपुरी लैंग्वेज के ट्रेंडिंग गानों की लिस्ट में ये गाना टॉप पर है। चेक करें इसने किस-किस गाने को पीछे छोड़ा।
यूट्यूब पर भोजपुरी गाने खूब देखे और सुने जाते हैं। इस हफ्ते की वीकली ट्रेंडिंग लिस्ट अपलोड हो चुकी है। इसमें आप देख सकते हैं कि कौन सा गाना किसे पछाड़कर आगे निकला। किसको एक हफ्ते में कितने व्यूज मिले और चार्ट में रैंकिंग क्या है। टॉप 5 गानों की बात करें तो खेसारी लाल ने इस बार गर्दा काटा है। उनका एक गाना जो बीते हफ्ते 60 नंबर पर था, इस बार टॉप पर है। बाकी गाने प्रमोद प्रेमी, नील कमल सिंह और पवन सिंह के हैं। 12 से 18 जून वाले हफ्ते की लेटेस्ट लिस्ट चेक करें।
केस तेरी रानी लड़ेगी
यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव के गाने लोग ताबड़तोड़ देखते हैं। उनका गाना केस तेरी रानी लड़ेगी इस बार 59 पायदान ऊपर चढ़ा है। गाना बीते हफ्ते 60 नंबर पर था। इस हफ्ते यह नंबर 1 पर है। इस गाने को चार्ट्स में आए हुए दो हफ्ते हुए हैं। इसके वीकली व्यूज 5,531,245 हैं। गाने को खेसारी लाल और सृष्टि भारती ने गाया है। लिरिक्स अखिलेश कश्यप के हैं। गाने में खेसारी लाल के साथ रौशन रोही और नीलम गिरि हैं। 10 जून से अब तक गाने को टोटल 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
पागले बना देलू
प्रमोद प्रेमी का गाना पागले बना देलू बीते हफ्ते नंबर 1 पर था। ये अब 2 नंबर पर आ गया है। गाना 9 हफ्तों से चार्ट्स में है। इसके वीकली व्यूज 4,505,022 हैं। गाने की लिरिक्स रवि यादव की हैं। गायक प्रमोद प्रेमी हैं।
कमर में दागी
खेसारी लाल यादव का एक और गाना टॉप 5 लिस्ट में है। कमर में दागी बीते हफ्ते दो पर था। इस हफ्ते तीन नंबर पर आ गया है। काफी समय तक यह गाना टॉप पर रहा है। कमर में दागी सॉन्ग 12 हफ्ते से यूट्यूब चार्ट में है। बीते हफ्ते इसको 4,323,104 व्यूज मिले हैं।
सड़िया सरकवा
नीलकमल सिंह का गाना सड़िया सरकवा राजा जी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। बीते हफ्ते से इसमें 1 नंबर ड्रॉप हुआ है। गाना 28 वीक्स से चार्ट में है। इसे 3,519,914 व्यूज मिले हैं।
राजाजी के दिलवा
पवन सिंह इस लिस्ट में लास्ट नंबर पर हैं। गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है। लिरिक्स आशुतोष तिवारी की हैं। गाना 37 हफ्तों से चार्ट में है। इसके वीकली व्यूज 3,193,025 हैं। टोटल व्यूज की बात करें तो गाना 2023 अप्रैल से अब तक ये गाना 411013639 व्यूज पर पहुंच गया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



