Home - Aadhaar App के डाउनलोड्स 3 करोड़ पार, घर बैठे 40 लाख लोगों...

Aadhaar App के डाउनलोड्स 3 करोड़ पार, घर बैठे 40 लाख लोगों ने बदला मोबाइल नंबर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

UIDAI का नया Aadhaar App लॉन्च के पांच महीने से भी कम समय में 3.1 करोड़ डाउनलोड्स का आंकड़ा पार कर चुका है। ऐप के जरिए अब तक 40 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर और 8.5 लाख लोगों ने घर बैठे अपना एड्रेस अपडेट किया है।

भारत में डिजिटल सर्विसेज का दायरा लगातार बढ़ रहा है और Aadhaar App की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता इसका सबसे नया उदाहरण है। UIDAI की ओर से डिवेलप किया गया नया Aadhaar App लॉन्च के पांच महीने से भी कम समय में 3.1 करोड़ डाउनलोड्स का आंकड़ा पार कर चुका है। यह दिखाता है कि देश के नागरिक अब सरकारी सेवाओं के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भरोसा जता रहे हैं। खास बात यह है कि ऐप के जरिए लाखों लोग ऐसे काम घर बैठे कर पा रहे हैं, जिनके लिए पहले आधार सेवा केंद्र जाना जरूरी होता था।

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक लगभग 40 लाख लोगों ने Aadhaar App की मदद से अपना मोबाइल नंबर अपडेट किया है। वहीं करीब 8.5 लाख लोगों ने ऐप के जरिए अपना एड्रेस भी बदला है। इन आंकड़ों से साफ है कि डिजिटल माध्यमों के साथ पहचान संबंधी सेवाओं को अपनाने का ट्रेंड अब तेजी से बढ़ रहा है। इससे ढेरों लोगों का समय बच रहा है और सरकारी केंद्रों पर भीड़ भी कम हुई है।

Aadhaar App में मिलते हैं ढेरों फीचर्स

नए Aadhaar App को सिर्फ डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड करने वाले प्लेटफॉर्म के तौर पर नहीं बल्कि एक डिजिटल ID वॉलेट की तरह तैयार किया गया है। इसका मकसद आधार धारकों को ऐसी सुविधा देना है, जिससे वे जरूरत पड़ने पर अपनी पहचान सेफ और कंट्रोल्ड तरीके से शेयर कर सकें। ऐप में कई एडवांस्ड फीचर्स शामिल किए गए हैं, जिनमें फेस ऑथेंटिकेशन, बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक, ई-आधार डाउनलोड, ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखने का विकल्प और QR कोड आधारित ID वेरिफिकेशन शामिल हैं।

ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस यूजर की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कई बार लोगों को अपनी पूरी Aadhaar जानकारी शेयर करने की जरूरत नहीं होती, लेकिन ID वेरिफिकेशन करना जरूरी होता है। ऐसे मामलों में ऐप जरूरत के हिसाब से सीमित जानकारी शेयर करने का विकल्प देता है। इससे डाटा सुरक्षा और प्राइवेसी दोनों मजबूत होती हैं।

इन कामों के लिए भी काम आता है ऐप

ऐप केवल Aadhaar अपडेट तक सीमित नहीं है। UIDAI के मुताबिक इसका इस्तेमाल होटल चेक-इन, अस्पताल में एडमिट करने की प्रक्रिया, इवेंट्स में एंट्री, विजिटर मैनेजमेंट और गिग वर्कर्स या सर्विस पार्टनर्स की पहचान वेरिफाइ करने जैसे कई मामलों में किया जा सकता है। QR कोड स्कैनिंग और फेस वेरिफिकेशन जैसी टेक्नोलॉजी के चलते पहचान प्रक्रिया पहले की तुलना में ज्यादा फास्ट और सेफ बन गई है।

मोबाइल नंबर अपडेट की सुविधा को इस ऐप की सफलता का सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। पहले मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए लोगों को आधार केंद्र जाना पड़ता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। यही वजह है कि कुछ ही महीनों में 40 लाख से ज्यादा लोग इस सुविधा का फायदा उठा चुके हैं। इसी तरह एड्रेस अपडेट की सुविधा ने भी लाखों लोगों को राहत दी है, खासकर उन लोगों को जो नौकरी, पढ़ाई या अन्य वजहों से बार-बार घर बदलते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN