Home LIFESTYLE NEWS HINDI Jokes Of The Day: सास- ये तुम्हारा ससुराल है…बहू का जवाब सुन...

Jokes Of The Day: सास- ये तुम्हारा ससुराल है…बहू का जवाब सुन हुई बेहोश, पढ़ें 10 मजेदार सास-बहू के चुटकुले

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सास-बहू का रिश्ता प्यार और तकरार दोनों से भरा होता है। इसी नोक-झोंक के साथ हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे।

चुटकुले हमारे मन को हल्का करने और तनाव को कम करने में मदद करते हैं। पहले लोग टाइमपास करने के लिए जोक्स सुनाया करते थे लेकिन अब मोबाइल में रील देखने में मशगूल रहते हैं। अगर आप आज भी चुटकुले पढ़ना पसंद करते हैं, तो हम आपके के लिए सास-बहू की नोक-झोंक वाले कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे।

सास-बहू वाले चटाकेदार चुटकुले

1- बहू रोए जा रही थी…

सास ने पुचकारते हुए पूछा –

क्यों बेटी… रो क्यों रही हो…?

बहू – क्या मैं चुड़ैल जैसी दिखती हूं…?

सास – नहीं, बिल्कुल नहीं।

बहू – क्या मेरी आंखें मेंढ़की की तरह हैं…?

सास – नहीं तो।

बहू – क्या मेरी नाक पकौड़े जैसी है…?

सास – नहीं…

बहू – क्या मैं भैंस जैसी मोटी और काली हूं…?

सास – नहीं बेटी, बिल्कुल नहीं।

बहू – फिर सारे मोहल्ले के लोग क्यों कहते फिरते हैं कि

तू तो अपनी सास जैसी दिखती है!

2- सास-जब मैं प्रेगनेंट थी, तब जो-जो खाती थी. आज वो मेरे बेटे की मनपसंद चीज है

बहू- मां जी, जो भी कहिए….लेकिन आपको ऐसे टाइम में कम से कम दारू से तो परहेज रखना चाहिए था।

3- सासु नई बहू को समझते हुए,

देखो बहू ये तुम्हारा ससुराल है, इसलिए बोलने का थोड़ा धयान रखा करो।

बहू- ठीक है मम्मी जी।

लेकिन मायका आपका भी नहीं है।

इसलिए आप भी थोड़ा ध्यान रखना।

4- सास- बहू क्या कर रही हो?

आधुनिक बहू – हग डे विश कर रही हूं।

सास – पोते ने भी चड्डी में मना लिया है उधर भी धयान दे दो।

5- सास नई बहू से – बहू आज तुम्हारा ससुराल में पहला दिन है किचन में जाओ और हमारे लिए कुछ बनाकर लाओ

बहू – क्या बनाऊ मां जी ?

सास – जो तुम्हें सबसे ज्यादा पसंद हो वो बनाकर लाओ

बहू किचन में गई और कुछ देरी बाद आवाज लगाई –

मां जी आप लोग सोडा मिला कर लेते हैं या पानी ?

बहू की बात सुनकर सास कोमा में चली गई।

6- एक सास ने नई-नवेली बहू से पूछा…

सास- बहू, मान लो अगर तुम पलंग पर बैठी हो और मैं भी उस

पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?

बहू- तो मैं उठकर सोफे पर बैठ जाऊंगी

सास- अगर मैं भी आकर सोफे पर बैठ जाऊं तो क्या करोगी?

बहू- तो मैं फर्श पर चटाई बिछाकर बैठ जाऊंगी

सास- अगर मैं भी चटाई पर आ जाऊं तो फिर क्या करोगी?

बहू- तो मैं जमीन पर बैठ जाऊंगी

सास (मजे लेते हुए आगे बोली)- और मैं जमीन पर भी तुम्हारे बगल में

बैठ गई तो क्या करोगी?

बहू (खीझकर)- तो मैं जमीन में गड्ढा खोद कर उसमें बैठ जाऊंगी

सास- और अगर मैं गड्ढे में भी आकर बैठ गई तो?

बहू- तो मैं ऊपर से मिट्टी डालकर सिलसिला खत्म कर दूंगी।

7- सास को बाहर से चिल्लाने की आवाज आई..

सास- बहू कौन है बाहर?

बहू- मां जी भिखारी था, मैंने भगा दिया

सास (गुस्से में)- अरे कलमुंही मुझसे बिना पूछे भिखारी को

भगा दिया, उसे जल्दी वापस बुला

बहू ने जैसे ही भिखारी को बुलाया, वह खुशी से भगा हुआ वापस आया

सास- सुन रे भिखारी इस घर की मालकिन मैं हूं,

खबरदार जो फिर से भीख मांगने आया..भाग यहां से।

8- सास अपनी बहू से परेशान थी क्यूंकि वो कोई काम नहीं करती थी

एक दिन सास ने अपने बेटे के साथ मिलकर सलाह की..

सास- कल सुबह मैं घर में झाड़ू लगाउंगी और तुम मुझे टोकना

कि लाओ मां मैं कर देता हूं. इस तरह बहू को कुछ तो शर्म आएगी

सुबह जैसे ही मां झाड़ू लगाने लगी…

बेटा- लाओ मां मैं कर देता हूं

बहू- अरे, इसमें झगड़ने की क्या बात है, एक दिन मां लगाएंगी

और एक दिन तुम लगा लेना।

9- बहू- बहुत साल पहले एक बाबा ने मुझसे कहा था कि,

भगवान तुझे इतना देगा कि संभाला नहीं जाएगा

सास- फिर क्या हुआ?

बहू- अब पता चला वो वजन की बात कर रहे थे

सास बेहोश।

10- सबसे बड़ी समस्या है ये

बहू को सास अच्छी नहीं मिलती

और जब वह सास बनती है,

तो उसे बहू अच्छी नहीं मिलती।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN