Home खेल समाचार IND vs PAK LIVE Score FIH Pro League 2026:भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी,...

IND vs PAK LIVE Score FIH Pro League 2026:भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी, पहले क्वार्टर के समाप्त होने पर पाकिस्तान 1-0 से आगे

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

FIH प्रो लीग 2026 के लंदन चरण में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से हो रहा है। 2024 के बाद दोनों टीमें आमने- सामने हैं। भारत अंक तालिका में आठवें जबकि पाकिस्तान नौवें स्थान पर है। लाइव अपडेट के लिए बने रहिए।

VRओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड के खिलाफ रोमांचक जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय पुरुष हॉकी टीम मंगलवार को एफआईएच प्रो लीग के लंदन चरण के शुरुआती मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ इसी लय को बनाए रखने की कोशिश करेगी। भारत और पाकिस्तान 2024 में चीन के हुलुनबुइर में हुए एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी मुकाबले के बाद पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगे। उस मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने 2-1 से जीत हासिल की थी।

IND vs PAK LIVE Score, FIH Pro League 2026: पाकिस्तान ने पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बना ली है, जो उनकी फॉर्म को देखते हुए किसी को उम्मीद नहीं थी। खासकर यह देखते हुए कि भारत को इस मुकाबले में जीत का दावेदार माना जा रहा था।

IND vs PAK LIVE Score, FIH Pro League 2026: भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, एफआईएच प्रो लीग 2026: भारतीय टीम अपनी लय खोती हुई दिख रही है। वे कई गलतियां कर रहे हैं और उनके आक्रमण में धार नहीं दिख रही है। वहीं, पाकिस्तानी गोलकीपर ने सुखजीत के शॉट को शानदार तरीके से बचा लिया।

IND vs PAK LIVE Score, FIH Pro League 2026: पाकिस्तान को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला और भारत की टीम दबाव में आ गई। यह पेनल्टी कॉर्नर अव्यवस्थित रहा और एक भारतीय खिलाड़ी घायल हो गया। दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर नदीम ने गोल करके पाकिस्तान को 1-0 की बढ़त दिला दी।

भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, एफआईएच प्रो लीग 2026: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर अपनी टीम का चयन किया। अब दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान में प्रवेश कर रहे हैं राष्ट्रगान हो चुका है।

दोनों टीमों ने खेल भावना का पालन करते हुए एक- दूसरे से हाथ मिलाया है।

पहले क्वार्टर में पाकिस्तान 1-0 से आगे

IND vs PAK LIVE Score: IND- 0, PAK- 1, नदीम ने किया गोल

IND vs PAK LIVE स्कोर, FIH प्रो लीग 2026: भारत की शुरुआती XI – सूरज करकेरा, हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, अमित रोहिदास, सुखजीत सिंह, संजय, अभिषेक, राजिंदर सिंह।

सदस्य – राज कुमार पाल, जुगराज सिंह, सुमित, दिलप्रीत सिंह, नीलकंठ शरमन, मोहित एचएस और शिलानंद लाकड़ा।

भारत ने रोटरडम में चार में से दो मैच जीते। उन्होंने रविवार को रोटरडम चरण के आखिरी मैच में मेजबान और दुनिया की दूसरे नंबर की टीम नीदरलैंड को 3-2 से हराया। भारत को दूसरी जीत (3-1) मौजूदा विश्व चैंपियन और दुनिया की पांचवें नंबर की टीम जर्मनी के खिलाफ मिली। अन्य दो मैच में भारत को नीदरलैंड के खिलाफ 2-3 जबकि जर्मनी के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम के लिए नीदरलैंड चरण का अनुभव बहुमूल्य रहा है। टीम इस टूर्नामेंट का इस्तेमाल इस साल होने वाली दो बड़ी प्रतियोगिताओं एफआईएच विश्व कप और एशियाई खेलों (जो ओलंपिक क्वालीफायर भी है) से पहले अपनी कमियों को सुधारने के लिए कर रही है। नौ टीम वाली प्रो लीग तालिका में भारत अभी आठवें नंबर पर है। वे अपने अगले प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से आगे हैं जिसने टूर्नामेंट में अब तक एक भी अंक हासिल नहीं किया है। भारत का अगला मुकाबला बृहस्पतिवार को इंग्लैंड से होगा और फिर शुक्रवार को वे अपने दूसरे चरण के मैच में फिर से पाकिस्तान का सामना करेंगे।

दो जीत और दो हार के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के घरेलू चरण के मुकाबले यूरोपीय चरण में अब तक काफी बेहतर खेल दिखाया है। घरेलू चरण में भारत चार मैच में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाया था। घरेलू चरण के दौरान भारत ने चार मैच में 19 गोल खाए और सिर्फ पांच गोल किए। इसे देखते हुए भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन यूरोपीई चरण मे अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी संतुष्ट होंगे जहां उन्होंने बेहतर रैंकिंग वाली टीमों को कड़ी टक्कर दी। लेकिन मंगलवार के मैच में भारतीय खिलाड़ियों को अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा क्योंकि भारत-पाकिस्तान का कोई भी मुकाबला बहुत तनावपूर्ण होता है और दोनों देशों के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव को देखते हुए इसमें दोनों देशों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी होती है।

कोच फुल्टन के लिए ये सभी मैच विश्व कप और एशियाई खेलों के लिए एक मजबूत टीम तैयार करने के मकसद से अपने संसाधनों और बेंच स्ट्रेंथ को परखने का एक जरिया हैं। फुल्टन ने कहा ,” नीदरलैंड चरण में हमने अच्छा प्रदर्शन देखा । हमने तैयारी पर काफी मेहनत की थी और प्रदर्शन में निरंतरता देखकर अच्छा लग रहा है ।” पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर उन्होंने कहा ,” हमारे लिये यह जरूरी है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच को बाकी मैचों की तरह ही देखें । यदि ऐसा कर सके तो नतीजा खुद ब खुद पक्ष में रहेगा ।” लेकिन मैच के आखिर में गोल खाना भारत के लिए एक समस्या बनी हुई है। नीदरलैंड के खिलाफ 3-1 से आगे होने के बावजूद उन्होंने 59वें मिनट में एक गोल खा लिया जिससे मैच का नतीजा करीबी रहा।

हरमनप्रीत, जुगराज सिंह और राजिंदर सिंह जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी से पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलना भारत की ताकत रही है लेकिन फुल्टन अपनी अग्रिम पंक्ति से अधिक मैदानी गोल की उम्मीद करेंगे जिसमें मनदीप सिंह और दिलप्रीत सिंह जैसे सीनियर खिलाड़ी शामिल हैं। भारत के सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी मनप्रीत सिंह, उप कप्तान हार्दिक सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने मिडफील्ड को बहुत अच्छे से संभाला है लेकिन रक्षापंक्ति को अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है।

दूसरी ओर पाकिस्तान के लिए प्रो लीग का सत्र बहुत खराब रहा है। वे जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम और स्पेन के खिलाफ अपने सभी 11 मैच हार गए हैं और अब उन पर प्रतियोगिता के शीर्ष टियर से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। पहले से ही खराब प्रदर्शन से जूझ रही पाकिस्तान टीम के लिए वीजा की दिक्कतों के कारण इंग्लैंड में होने वाले टूर्नामेंट के आखिरी चरण में नियमित कप्तान अम्माद शकील बट और शायद मुख्य कोच मंजूर उल हसन की मौजूदगी पर भी अनिश्चितता बनी हुई है। पाकिस्तान की रक्षापंक्ति के अहम खिलाड़ी शकील को वीजा नहीं मिला क्योंकि वह पहले क्लब हॉकी खेलते समय इंग्लैंड में तय समय से अधिक रुके थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN