Home LIFESTYLE NEWS HINDI Shayari in Hindi: बुधवार का दिन होगा खास, स्टेटस में लगाएं ये...

Shayari in Hindi: बुधवार का दिन होगा खास, स्टेटस में लगाएं ये पॉजिटिव बातें

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Shayari in Hindi: दिन की शुरुआत पॉजिटिव और अच्छी बातों से हो तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। खुद के साथ दूसरों की मॉर्निंग भी बेहतरीन बनानी है तो सोशल मीडिया पर लगाएं ये बेहतरीन लाइन के स्टेटस। यहां से चुनें पॉजिटिव लाइनें।

हर सुबह खास होगी जब दिन की शुरुआत कुछ पॉजिटिव बातों के साथ होगी। इन्हीं पॉजिटिव बातों और मन के विचारों को अपने व्हाट्स एप, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया का स्टेटस बनाएं और सुबह का गुड मॉर्निंग संदेश भेजें। यहां से चुन लें पॉजिटिव संदेश देने वाली कुछ लाइनें और शायरियां।

Good Morning Status in Hindi

1) गलत तरीकों को अपनाकर सफल होने से बढ़िया है,

उचित तरीकों के साथ काम करके असफल हो जाएं।

सुप्रभात बुधवार

2) हमारी परेशानी का हल सिर्फ हमारे पास ही होता है,

दूसरों के पास तो केवल सुझाव होते हैं।

शुभ बुधवार

3) जब तक आप अपने काम को पसंद नहीं करते हैं,

तब तक आपके जीवन में सफलता नहीं आ सकती है।

आपका बुधवार

4) जीवन में वक्त और प्यार दो बहुत खास चीज़ें हैं,

समय किसी का होता नहीं है और प्यार हर किसी से होता नहीं है।

आपका बुधवार शुभ हो

5) एकांत में इतना कठिन परिश्रम करो,

कि एक दिन तुम्हारी सफलता शोर मचा दे।

शुभ बुधवार

6) किसी भी चीज़ की कीमत उसके मिलने से पहले होती है,

और इंसानों की कीमत उनको खोने के बाद पता चलती है।

आपका बुधवार मंगलमय हो।

7) आपका प्रत्येक सपना पूरा हो सकता है,

यदि आप उसको पाने की हिम्मत रखते हैं।

शुभप्रभात

8) लक्ष्य के बिना जीवन बिना पता लिखे लिफाफे की तरह है,

जो किसी मुकाम पर नहीं पहुंचता।

गुड मॉर्निंग

9) संकल्प वह चमत्कारी जादू है,

जिसे दैनिक जीवन में नियमित रूप से अपनाने से,

मानव का कायाकल्प हो जाता है।

गुड मॉर्निंग।

10) जब तक व्यक्ति की सोच तंग है,

सिर्फ तभी तक उसका जीवन एक जंग है।

बुधवार सुविचार!

11) मिटाने से मिटते नहीं ये “भाग्य के” लेख…!

कर्म अच्छे तू करता चल, फिर ईश्वर की महिमा देख…!!

दर्द न होता तो खुशी की कीमत न होती

अगर मिल जाता सब-कुछ केवल चाहने से तो,

दुनिया में “ऊपर वाले” की जरूरत ही न होती

शुभ बुधवार

12) शरीर में कोई सुंदरता नहीं होती,

अच्छे कर्म, विचार, वाणी, व्यवहार और

संस्कार जिसके जीवन में यह सब है वही सबसे सुंदर इंसान है.

आप सभी को सुखद एवं मंगलमय दिन की शुभकामनाएं।

13) समय बहाकर ले जाता है, नामों निशान

कोई हम में रह जाता है तो कोई अहम में।

शुभ हो आपका बुधवार

14) समझे बिना किसी को पसंद ना करो

समझे बिना किसी को खो मत देना

क्योंकि फिक्र दिल में होती है शब्दों में नहीं और गुस्सा शब्दों में होता है दिल में नहीं।

15) प्रार्थना और विश्वास दोनों अदृश्य हैं

लेकिन दोनों में इतनी ताकत है कि नामुमकिन को भी मुमकिन बना देते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN