Home BUSINESS NEWS HINDI Bonus Share: आज 2 कंपनियां ट्रेड कर रही हैं एक्स-बोनस, आपका है...

Bonus Share: आज 2 कंपनियां ट्रेड कर रही हैं एक्स-बोनस, आपका है किसी पर दांव?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Bonus Share: शेयर बाजार में इस आज 24 जून को दो कंपनियां एक्स-बोनस ट्रेड करेंगी। एक कंपनी की तरफ से 1 पर 10 शेयर बोनस दिया जा रहा है। तो वहीं दूसरी कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 5 शेयर बोनस के तौर पर दिया जा रहा है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इन बोनस देने वाले स्टॉक्स के विषय में ..

Kotyark Industries Ltd

कंपनी पहली बार बोनस शेयर दे रही है। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने पहले ही आज की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया हुआ है। कंपनी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 10 शेयर बोनस के तौर पर देगी। एक्स-बोनस स्टॉक के ट्रेड होने की वजह से शेयर 41.26 रुपये एक एडजस्टेड प्राइस पर एक्सचेंज पर दिखा रहा है। बता दें, कीमत में कोई भी गिरावट नहीं हुई है।

बीते तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 17.60 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 79 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 39.90 प्रतिशत चढ़ चुका है।

ZF Commercial Vehicle Control Systems India Ltd

शेयर बाजार में यह कंपनी भी एक्स-बोनस आज ट्रेड कर रही है। कंपनी ने एक शेयर पर 5 शेयर बोनस के तौर पर देने का ऐलान किया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया था कि आज यानी 24 जून को जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें ही बोनस शेयर का लाभ मिलेगा।

बोनस शेयर की वजह से यह स्टॉक 2681 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। बीते एक महीने में कंपनी की शेयरों की कीमतों में 8.7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। तीन महीने में यह स्टॉक 20.70 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 23.3 प्रतिशत बढ़ा है।

कंपनी के शेयर अगले महीने एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही है। कंपनी ने एक शेयर पर 4 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए ZF Commercial Vehicle Control Systems India Ltd ने 10 जुलाई की तारीख को रिकॉर्ड घोषित किया है। बता दें, इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 40 प्रतिशत हिस्सा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN