Home - अब ChatGPT होने वाला है और स्मार्ट, सिर्फ सुनेगा नहीं, बात करते-करते...

अब ChatGPT होने वाला है और स्मार्ट, सिर्फ सुनेगा नहीं, बात करते-करते जवाब भी देगा, नया Voice Mode फीचर करेगा कमाल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ChatGPT को जल्द नया GPT-BiDi Voice Model मिल सकता है। इससे AI के साथ बातचीत पहले से ज्यादा तेज, आसान और इंसानों जैसी हो सकती है।

AI की दुनिया तेजी से बदल रही है। अब खबर है कि OpenAI जल्द ही ChatGPT को और ज्यादा स्मार्ट बनाने की तैयारी कर रहा है। एक नए Voice Model पर काम कर रही है, जिसे GPT-BiDi-1 नाम दिया गया है। इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत यह बताई जा रही है कि यह एक ही समय में यूजर की बात सुन भी सकेगा और जवाब भी दे सकेगा। अभी ज्यादातर AI वॉइस सिस्टम में ऐसा होता है कि पहले यूजर अपनी बात पूरी करता है, उसके बाद AI जवाब देना शुरू करता है। लेकिन नए GPT-BiDi-1 मॉडल के साथ बातचीत का तरीका बदल सकता है। यह नया मॉडल इंसानों की तरह रियल-टाइम बातचीत को संभव बना सकती है। OpenAI का संभावित GPT-BiDi-1 Voice Model ChatGPT को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और इंटरैक्टिव बना सकता है। एक साथ सुनने और बोलने की क्षमता AI को इंसानों जैसी बातचीत के और करीब ले जाएगी। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इस तकनीक को लेकर AI दुनिया में उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

मौजूदा Voice AI से कितना अलग होगा

अभी AI यूजर की बात सुनता है फिर उसे प्रोसेस करते हैं और उसके बाद जवाब देते हैं। इस प्रोसेस में कुछ सेकंड का अंतर आ जाता है, जिससे बातचीत थोड़ी कृत्रिम लग सकती है। GPT-BiDi-1 का मकसद इसी अंतर को कम करना है। अगर यह मॉडल सफल होता है, तो AI और इंसानों के बीच बातचीत काफी ज्यादा रियल फील होगी।

नए मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी Listen and Talk Simultaneously क्षमता बताई जा रही है। मतलब अगर आप ChatGPT से बात कर रहे हैं, तो यह आपकी पूरी बात खत्म होने का इंतजार किए बिना बातचीत को समझते हुए रिस्पांस देगा। इससे बातचीत में रुकावट कम होगी।

यूजर्स को होगा फायदा

अगर OpenAI इस तकनीक को ChatGPT में शामिल करता है, तो इसका सीधा फायदा करोड़ों यूजर्स को मिलेगा। वॉइस चैट पहले से ज्यादा तेज और इंटरैक्टिव हो सकती है। यूजर्स को बार-बार रुककर बोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा AI के साथ लंबी बातचीत करना भी आसान हो जाएगा। खासकर उन लोगों के लिए जो ChatGPT का इस्तेमाल सीखने, काम करने या जानकारी लेने के लिए करते हैं। OpenAI ने Voice AI पर काफी काम किया है। ChatGPT में पहले से Advanced Voice Mode जैसे फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से यूजर्स AI से सीधे बातचीत कर सकते हैं। अब GPT-BiDi-1 जैसे नए मॉडल की खबर यह संकेत देती है कि कंपनी Voice AI को अगले स्तर पर ले जाना चाहती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN