Home - देसी ब्रांड लाया क्लिप जैसे दिखने वाली ईयरबड्स, फुल चार्ज में 52...

देसी ब्रांड लाया क्लिप जैसे दिखने वाली ईयरबड्स, फुल चार्ज में 52 घंटे गाने सुनाएंगे, फास्ट चार्जिंग भी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

देसी ब्रांड बोट अब Airdopes ProClip ईयरबड्स लेकर आया है। जैसा की नाम से पता चलता है यह एक क्लिप स्टाइल ईयरबड्स है। इसकी कीमत 1599 रुपये है। फुल चार्ज में यह केस के साथ कुल 52 घंटे तक का प्लेटाइम देगा।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

अपने अपग्रेड में देरी न करें

अपनी अगली खरीदारी के लिए पर्सनलाइज़्ड EMI ऑफ़र देखें

Boat Airdopes ProClip Launched in India: देसी ब्रांड बोट ने भारतीय बाजार में नया Boat Airdopes ProClip ईयरबड्स लॉन्च कर दिया है। यह क्लिप की तरह दिखने वाले बड्स है, जो कानों में पूरे न जाकर बाहर ही रहते हैं, जिससे यूजर आसपास के माहौल से भी जागरूक रहता है। बोट का यह नया ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) हेडसेट AI-बेस्ड एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) फीचर और 12mm डायनामिक ड्राइवर्स के साथ आता है। गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए ये ईयरफोन 55ms तक की लो लेटेंसी देते हैं और इनकी बॉडी धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IPX4 रेटिंग के साथ आती है। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज में यह 52 घंटे तक चल सकता है। यह Boat Hearables ऐप के साथ काम करता है। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए बताते हैं…

देसी ब्रांड लाया क्लिप जैसे दिखने वाली ईयरबड्स, फुल चार्ज में 52 घंटे गाने सुनाएंगे, फास्ट चार्जिंग भी

इतनी है Boat Airdopes ProClip की कीमत

बोट एयरडोप्स प्रोक्लिप की कीमत 1,599 रुपये है। ये ईयरफोन ग्रे, व्हाइट और वाइन कलर्स में उपलब्ध हैं और इन्हें देश में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है।

Boat Airdopes ProClip की खासियत

Boat Airdopes ProClip

ईयरबड्स पर पानी और पसीना भी बेअसर

बोट एयरडोप्स प्रोक्लिप में कंफर्टेबल लिस्निंग एक्सपीरियंस के लिए ओपन-ईयर एर्गोनोमिक डिजाइन और मेटैलिक क्लिप-ऑन दिया गया है। हर ईयरबड में 12mm का डायनामिक ड्राइवर है। ईयरबड्स पानी की छींटों और पसीने से सुरक्षित रहने के लिए IPX4 रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए, इसमें ब्लूटूथ 6.0 और मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी की सुविधा है, जिसका मतलब है कि यूजर्स ईयरफोन को एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। ईयरफोन में ‘बीस्ट मोड’ भी है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह 55ms तक की लो लेटेंसी देता है।

भीड़भाड़ में आएगी साफ आवाज

ईयरबड्स Hearables ऐप के साथ काम करते हैं और यूजर्स अपने कनेक्टेड स्मार्टफोन से सीधे ईयरफोन की सेटिंग्स को एक्सेस और मैनेज कर सकते हैं। इसके अलावा, इनमें AI-पावर्ड एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) टेक्नोलॉजी है, जो बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस के लिए वॉयस कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को हटा देती है। कंपनी का दावा है कि ईयरफोन में कम से कम ऑडियो लीकेज के लिए Sonic Seal टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

Boat Airdopes ProClip

फुल चार्ज में 52 घंटे तक चलेगा

बोट एयरडोप्स प्रोक्लिप में ओवल शेप का चार्जिंग केस है, जिसमें 500mAh की बैटरी लगी है। हर ईयरबड में 50mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि 60 फीसदी वॉल्यूम पर यह ईयरबड्स चार्जिंग केस के साथ कुल 52 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं। ईयरबड्स को चार्ज होने में लगभग 50 मिनट लगते हैं, जबकि चार्जिंग केस को चार्ज होने में दो घंटे तक का समय लगता है। Boat Airdopes ProClip में ASAP चार्ज टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे यह केवल 10 मिनट की चार्जिंग से 200 मिनट तक का प्लेबैक दे सकता है। ईयरबड्स का साइज 28.4×18.4×29.8 एमएम है।

आप बोट के इन ईयरबड्स पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN