Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/25/1200x900/nafisa_25_06_1782358825321_1782358828718_2d043e6d-1477-49e1-a557-95ea415302d4.pngऋतिक रोशम, धर्मेंद्र समेत बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुकीं 69 साल की एक्ट्रेस ने 11 हजार फीट का ट्रेक पूरा किया है। एक्ट्रेस ने ये ट्रेक तब पूरा किया है कि जब वो कैंसर से जंग लड़ रही हैं।
दिग्गज एक्ट्रेस नफीसा अली ने हाल ही में अपने परिवार के संग 11 हजार फीट का ट्रेक पूरा किया है। नफीसा ने ये ट्रेक तब पूरा किया जब वो कैंसर से भी जूझ रही हैं। एक्ट्रेस नफीसा ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रेक की तस्वीरें और वीडियो शेयर करके बताया है कि उनका ट्रेकिंग का अनुभव कैसा रहा है। नफीसा ने बताया कि ट्रेक में उनकी मदद उनके दामाद और पोते ने की है। नफीसा की बात करें तो उन्होंने ऋतिक रोशन से लेकर धर्मेंद्र तक के साथ काम किया है।
पहली बार अटल टनल के पार गईं एक्ट्रेस
नफीसा ने एक वीडियो शेयर करके लिखा कि वो पहली बार अटल टनल क्रॉस की। यह 10,000 फीट से ज़्यादा ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी सुरंग है और 9 किलोमीटर लंबी है… बहुत शानदार।
11 हजार फीट पर परिवार संग पिकनिक
नफीसा ने अपने दूसरे पोस्ट में बताया कि अटल टनल पार करने के बाद उन्होंने सिसु में अपने परिवार के साथ पिकनिक लंच किया। उन्होंने कहा कि ये एक महान अनुभव था। सिसु तक नफीसा ट्रेक करके गईं। नफीसा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ नफीसा ने कैप्शन लिखा- परिवार और दोस्तों के साथ 11 हजार फीट पर ट्रेक करके पिकनिक करना मजेदार था। मेरे बेटे और दामाद ने मुझे ट्रेक से नीचे उतरने में मदद की। मेरी सर्जरी और कीमो के बाद मुझे ट्रेक करके बिल्कुल नया सा लग रहा है।
कैंसर के बीच एक्ट्रेस ने ट्रेक किया है, इस बात को लेकर फैंस काफी खुश हैं। एक यूजर ने लिखा- आपको इस एनर्जी के साथ देखकर बहुत खुशी हुई। आप जल्द ठीक हो जाएं नफीसा जी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आपको देखकर मुझे प्रेरणा मिल रही है। एक ने लिखा- आप जिस तरह से कैंसर के बीच अपने आपको मोटिवेट रख रही हैं, वो वाकई बहुत शानदार है।
इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम
नफीसा की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में काम किया है। नफीसा ने धर्मेंद्र से लेकर ऋतिक रोशन संग काम किया है। नफीसा को आपने लाइफ इन ए मेट्रो, गुजारिश, साहेब बीवी और गैंगस्टर 3, यमला पगला दीवाना, लाहौर और मेजर साहब जैसी फिल्मों में काम किया है।
2018 में पहली बार हुआ था एक्ट्रेस को कैंसर
नफीसा के कैंसर की बात करें तो साल 2018 में नफीसा ने फैंस को बताया था कि उन्हें कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो गई है। हालांकि, इलाज के एक साल के अंदर की नफीसा का कैंसर ठीक भी हो गया था। पर एक्ट्रेस को पिछले साल फिर कैंसर हो गया। पिछले साल अक्टूबर में एक्ट्रेस ने बताया कि उनका कैंसर वापस आ गया है। एक्ट्रेस का इस वक्त कैंसर का इलाज चल रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




