Home World News hindi आसिम मुनीर को छुआ तो नक्शे से मिटा देंगे, पाकिस्तान ने इजरायल...

आसिम मुनीर को छुआ तो नक्शे से मिटा देंगे, पाकिस्तान ने इजरायल को दी धमकी; दावे से हड़कंप

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पत्रकार के मुताबिक पाकिस्तानी सेना को पुख्ता इनपुट मिले थे कि इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के आदेश पर मोसाद आसिम मुनीर को स्विट्जरलैंड में निशाना बनाने की तैयारी में था। पाकिस्तान ने इजरायल को धमकी भी दी।

पाकिस्तान ने इजरायल को नक्शे से मिटाने की धमकी दी। यह खुलासा एक ब्राजीलियाई पत्रकार ने किया है। यह वहीं पत्रकार हैं जिन्होंने हाल ही में दावा किया कि इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को उड़ाने यानी जान से मारने का प्लान तैयार कर लिया था। इस दावे के बाद पूरी दुनिया में सनसनी फैल गई है। वहीं इजरायल या पाकिस्तान की तरफ से अब तक आधिकारिक रूप से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

क्या है पेपे एस्कोबार का दावा

ब्राजीलियाई पत्रकार पेपे एस्कोबार ने दावा किया है कि इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद ने हाल ही में स्विट्जरलैंड में हुई US ईरान की बैठक ल के दौरान आसिम मुनीर की हत्या की साजिश रची थी। पत्रकार का दावा है कि इस पर पाकिस्तान भड़क उठा और इजरायल को सीधे धमकी दी थी कि ‘अगर हमारे अधिकारियों को छुआ भी, तो इजरायल को दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे।’

नेतन्याहू के इशारे पर मुनीर की हत्या का प्लान!

यह पूरा विवाद लेबनानी-ऑस्ट्रेलियाई राजनीतिक विश्लेषक मारियो नावफल के एक पॉडकास्ट के दौरान शुरू हुआ। यहां इंटरव्यू के लिए पहुंचे पत्रकार पेपे एस्कोबार ने बेहद विश्वसनीय खुफिया जानकारी का हवाला देते हुए कई बड़े दावे किए। एस्कोबार के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना को पुख्ता इनपुट मिले थे कि इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के आदेश पर मोसाद आसिम मुनीर और उनके साथ गए डेलिगेशन को स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक रिज़ॉर्ट में निशाना बनाने की तैयारी में था। पाकिस्तानी डेलिगेशन अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के सिलसिले में वहाँ पहुंचा था। पाकिस्तान और कतर इस बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे थे।

पाकिस्तान ने इजरायल को धमकाया

इंटरव्यू में आगे दावा किया गया कि जब पाकिस्तान को इस कथित साजिश की भनक लगी, तो पाकिस्तान ने इजरायल को धमकी दी। एस्कोबार ने इंटरव्यू में कहा, “पाकिस्तान ने अपने मध्यस्थों के जरिए सीधे इजरायल को एक कड़ा संदेश भेजा। वे कथित तौर पर ओमान का जिक्र कर रहे थे। इस संदेश में पाकिस्तान ने कहा, “अगर आपने हमारे प्रतिनिधिमंडल को हाथ भी लगाया, तो हम आपको दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे, बात खत्म’।”

मच गया हड़कंप

इजरायल और मोसाद को लेकर इतने बड़े दावे के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच मामले को बढ़ता देख पाकिस्तान के कुछ अधिकारियों ने इस तरह की खबरों को खारिज किया है। पाकिस्तानी न्यूज चैनल ARY न्यूज ने एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के हवाले से इस रिपोर्ट को पूरी तरह से बकवास और मनगढ़ंत करार दिया है।

पाकिस्तानी अधिकारी ने कथित तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर का स्विट्जरलैंड का पूरा दौरा बिना किसी चिंता या रुकावट के बेहद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उनके मुताबिक स्विट्जरलैंड के रिजॉर्ट में स्विस या अमेरिकी सुरक्षा टीमों द्वारा किसी भी तरह का कोई सुरक्षा अलर्ट या मामूली चिंता भी नहीं जताई गई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN