Home - Train छूटने का डर खत्म! अब मोबाइल पर मिलेगा प्लेटफॉर्म चेंज होने...

Train छूटने का डर खत्म! अब मोबाइल पर मिलेगा प्लेटफॉर्म चेंज होने का लाइव अलर्ट, जान लें ये स्मार्ट ट्रिक

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ट्रेन में यात्रा करने से पहले सबसे बड़ी परेशानी प्लेटफॉर्म बदलने में आती है। ऐसे में अब आप मोबाइल से ट्रेन के प्लेटफॉर्म में होने वाले बदलाव का लाइव अपडेट पा सकते हैं। 

How to Track Live Platform Updates on Your Phone: रेलवे से हर दिन करोड़ों लोग सफर करते हैं। लेकिन यात्रा के दौरान सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब ट्रेन का प्लेटफॉर्म अचानक बदल जाता है और यात्रियों को आखिरी समय में इधर-उधर भागना पड़ता है। कई बार अनाउंसमेंट सुनाई नहीं देता या स्टेशन पर भीड़ ज्यादा होने की वजह से सही जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में ट्रेन छूटने का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन यहां हम आपको इस परेशानी से बचने का आसान समाधान बता रहे हैं। कुछ मोबाइल ऐप और डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से यात्री अपनी ट्रेन के प्लेटफॉर्म में होने वाले बदलाव का लाइव अपडेट पा सकते हैं। यानी जैसे ही रेलवे प्लेटफॉर्म बदलता है, आपको तुरंत जानकारी मिल सकती है। इससे स्टेशन पर भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यात्रा भी ज्यादा आरामदायक बन जाएगी। अगर आप भी अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह स्पेशल ट्रिक जरूर जान लें।

मोबाइल पर कैसे मिलेगा लाइव प्लेटफॉर्म अपडेट

आज कई ऐसे ऐप उपलब्ध हैं जो ट्रेन की लाइव जानकारी प्रदान करते हैं। इनमें ट्रेन का रनिंग स्टेटस, अनुमानित आगमन समय (Estimated Arrival Time) और प्लेटफॉर्म नंबर जैसी जानकारियां मिलती हैं। यात्री अपना ट्रेन नंबर डालकर ट्रेन को ट्रैक कर सकते हैं। अगर रेलवे सिस्टम में प्लेटफॉर्म नंबर अपडेट होता है, तो कई ऐप्स उस बदलाव को भी दिखा देते हैं। इससे यात्रियों को पहले ही जानकारी मिल जाती है कि ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर आने वाली है।

NTES ऐप का कर सकते हैं इस्तेमाल

भारतीय रेलवे का National Train Enquiry System (NTES) यात्रियों के लिए काफी उपयोगी प्लेटफॉर्म माना जाता है। इस ऐप और वेबसाइट पर ट्रेन की लाइव स्थिति, आगमन (Arrival) और प्रस्थान (Departure) समय के साथ कई अन्य जानकारियां मिलती हैं। प्लेटफॉर्म संबंधी अपडेट भी यहां देखे जा सकते हैं। रेलवे की आधिकारिक जानकारी होने के कारण इसे भरोसेमंद माना जाता है।

थर्ड पार्टी ऐप्स भी देते हैं जानकारी

थर्ड पार्टी ऐप्स ट्रेन की लाइव लोकेशन, लेट होने की जानकारी, प्लेटफॉर्म नंबर और यात्रा से जुड़ी अन्य जानकारियां मिल जाती हैं। कई ऐप्स नोटिफिकेशन फीचर भी देते हैं, जिससे प्लेटफॉर्म बदलने पर अलर्ट मिल सकता है।

नोटिफिकेशन फीचर है जरूरी

कई यात्री ट्रेन का स्टेटस बार-बार चेक नहीं कर पाते। ऐसे में नोटिफिकेशन फीचर काफी काम आता है। अगर आपने किसी ऐप में अपनी ट्रेन सेव कर रखी है, तो प्लेटफॉर्म नंबर या ट्रेन टाइमिंग में बदलाव होने पर आपको तुरंत डिटेल मिल सकती है। इससे आपको आखिरी समय में घबराने की जरूरत नहीं पड़ती। स्टेशन जाने से पहले ट्रेन प्लेटफार्म की स्थिति एक बार जरूर चेक करें। कई बार ट्रेन का प्लेटफॉर्म पहले से ही बदल दिया जाता है। अगर यात्री पहले ही जानकारी देख लें तो स्टेशन पहुंचकर सीधे सही प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं। इससे समय की बचत होती है और परेशानी भी कम होती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN