Home मनोरंजन समाचार कंगना रनौत ने शेयर किया सिया गोयल के पिता का वीडियो, केतन...

कंगना रनौत ने शेयर किया सिया गोयल के पिता का वीडियो, केतन अग्रवाल मर्डर केस पर किया रिएक्ट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/26/1200x900/26_June_kangana_ranaut_ketan_agarwal_1782472411109_1782472416223_ca85e269-3b48-46f7-acff-20dbdc06f978.jpg

Siya Ketan Murder Case: कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर केतन मर्डर केस की आरोपी सिया के पिता का वीडियो शेयर किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी राय भी रखी है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सिया केतन मर्डर केस पर रिएक्ट किया है। अगर आपको इस केस के बारे में नहीं पता है तो हम बता देते हैं। दरअसल, पुणे के रहने वाले 26 साल के केतन अग्रवाल की माैत हो गई है। पहले इसे ट्रेकिंग के दौरान हुए हादसे की तरह देखा जा रहा था, लेकिन इस केस में बड़ा मोड़ तब आया जब उनकी मंगेतर सिया गोयल ने आरोप कबूला। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने केतन की हत्या की साजिश रची थी और इसमें उनके कथित पार्टनर चेतन चौधरी उनके साथ थे।

कंगना रनौत ने क्या कहा?

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए इस घटना पर अपने विचार शेयर किए हैं। कंगना ने सिया के पिता का एक वीडियो शेयर किया और कहा कि बच्चों की हरकतों का जिम्मेदार माता-पिता को नहीं ठहराया जाना चाहिए। कंगना का मानना है कि सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पीयर ग्रुप्स किसी व्यक्ति की सोच और फैसलों पर परिवार की परवरिश से ज्यादा असर डालते हैं।

पढ़िए कंगना का पूरा बयान

कंगना ने लिखा, ‘पहले ऐसा होता था कि बच्चों के बारे में जानने के लिए लोग परिवार के बारे में पता करते थे। लेकिन अब सिर्फ परिवार, घर या माता-पिता को देखकर आप बच्चों के संस्कारों का पता नहीं लगा सकते हैं। अब ये जानना जरूरी है कि उन्हें कौन प्रोग्राम कर रहा है? वे किसके साथ समय बिताते हैं? सोशल मीडिया और एआई उनकी जिंदगी पर क्या असर डाल रहा है? आज लोग एक पैरेलल जिंदगी जी रहे हैं जहां असलियत से ज्यादा दिखावा मायने रखता है, इसलिए बच्चों की गलतियों के लिए उनके परिवार को जज नहीं किया जा सकता।’

कहां तक पहुंची इस केस की जांच?

सिया के माता-पिता ने गुरुवार को इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए कहा कि उनकी बेटी इस शादी से खुश थी। सिया की मां ने कहा, ‘हमने सिया से पूछा था कि हम तुम्हारी शादी प्लान कर रहे हैं। क्या तुम्हें केतन पसंद है? क्या तुम इस शादी को आगे बढ़ाना चाहती हो? हर बार उसने हमसे कहा, हां, मुझे केतन पसंद है।’ बता दें, सिया और चेतन से हुई पूछताछ में ये बात सामने आई है कि चेतन ने ही सिया को लोहागढ़ किले पर केतन को खत्म करने के लिए उकसाया था।

लाेहागढ़ किले जाने का प्लान किसने बनाया था?

सिया के परिवार का कहना है कि किले में जाने का आइडिया केतन का था। सिया ने वहां जाने से मना किया था क्योंकि अगले दिन एक फैमिली फंक्शन था। सिया की मां पूजा गोयल ने बताया, ‘सिया ने मुझसे कहा, मम्मी, केतन मुझे ट्रेकिंग के लिए बुला रहा है, लेकिन मैं नहीं जाना चाहती। प्लीज उससे कहो कि वह जिद न करे। लेकिन केतन की मां ने उससे कहा, अगर केतन तुम्हें आने के लिए कह रहा है, तो जाओ। हो सकता है उसने तुम्हारे लिए कोई बर्थडे सरप्राइज प्लान किया हो।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN