Source :- BBC INDIA
इमेज स्रोत, Getty Images
वेनेज़ुएला से सामने आ रही तस्वीरें बुधवार रात देश में आए दो भूकंपों से हुई तबाही की गंभीरता दिखा रही हैं.
देश के उत्तरी हिस्से में लगातार आए दो भूकंपों ने राजधानी काराकास और कई राज्यों में भारी असर डाला है. कई इमारतें पूरी तरह ढह गई हैं.
कम से कम 164 लोगों की मौत हुई है. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि नुकसान की पूरी तस्वीर सामने आने के बाद मृतकों की संख्या हज़ारों तक पहुंच सकती है.
तस्वीरों में इमारतें और घर पूरी तरह ढहे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि राहतकर्मी मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं.
भूकंप के बाद कई शहरों में बिजली और इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गईं, जिससे लोगों के लिए संपर्क करना मुश्किल हो गया.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, Getty Images
रोड्रिगेज़ ने कहा कि काराकास के उत्तर में स्थित ला ग्वेइरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य है, जहाँ “दर्जनों” इमारतें ढह गई हैं. यह वेनेज़ुएला के सबसे छोटे राज्यों में से एक है, लेकिन आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है.
7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप एक मिनट से भी कम अंतराल पर आए.
वेनेज़ुएला के आंतरिक मंत्री दियोसदादो काबेलो ने नुकसान की गंभीरता पर टेलीविज़न पर संबोधन दिया.
काबेलो ने कहा, “कुछ इमारतें, मकान और घर ढह गए हैं. हम सभी सहायता एजेंसियों और नागरिक सुरक्षा विभाग की मदद से स्थिति का सामना कर रहे हैं.”
इमेज स्रोत, X
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, Reuters
शहर के दक्षिणी हिस्से में रहने वाली 80 वर्षीय पेंशनभोगी मारिया रोमेरो ने रॉयटर्स से कहा, “यह झटका बेहद डरावना था, 1967 में जब कराकास में भूकंप आया था ये उससे भी ज़्यादा भयानक था.”
“इमारत हिल रही थी. पुलिस ने मुझे नीचे उतरने में मदद की क्योंकि मैं खुद नहीं उतर पा रही थी.”
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के झटके सीमा पार कोलंबिया के बोगोटा और बुकारामांगा जैसे शहरों में भी महसूस किए गए.
इमेज स्रोत, EPA
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, Getty Images
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
SOURCE : BBC NEWS



