Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/26/1200x900/avh_1782499826396_1782499845804_de0474f8-a755-4b8b-950d-8045065063c1.jpgरवीना टंडन और अक्षय कुमार ने 22 साल बाद साथ काम किया है फिल्म वेलकम टू द जंगल के जरिए। इस फिल्म में दोनों को साथ देखकर फैंस काफी खुश हुए हैं क्योंकि इनकी कैमिस्ट्री पहले काफी अच्छी रही है।
रवीना टंडन और अक्षय कुमार 22 साल बाद फिल्म वेलकम टू द जंगल के जरिए दोबारा साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो गई है और दोनों को साथ देखकर फैंस काफी खुश हुए हैं क्योंकि 90 के दशक में दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। अब रवीना ने अक्षय के साथ सालों बाद काम करने का एक्सपीरियंस बताया है।
अक्षय हार्टवर्किंग हैं और वह सक्सेस डिजर्व करते हैं
एएनआई से बात करते हुए रवीना ने कहा, ‘मुझे लगता है सालों बाद उनके साथ काम करना काफी मजेदार रहा है। उनमें कुछ भी नहीं बदला है। वह काफी हार्डवर्किंग हैं और डेडिकेटेड भी। वह इतना इन्वॉल्व रहते हैं कि आपको उनका हार्डवर्क दिखता है। उन्हें वो सारी सक्सेस मिले जो वह डिजर्व करते हैं क्योंकि वह काफी मेहनत करते हैं। उनके जैसा डेडिकेटेड कोई नहीं होता था सेट पर।’
अक्षय और रवीना की साथ में फिल्में
बता दें कि रवीना और अक्षय ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है जिसमें मोहरा, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, दावा, कीमत और बारूद में काम किया है। मोहरा और खिलाड़ियों का खिलाड़ी उनकी बड़ी कमर्शियल सक्सेसफुल फिल्म है।
अक्षय ने भी रवीना की तारीफ की थी
बता दें कि वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब अक्षय से रवीना के साथ काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा था, ‘वह पहले भी काफी प्रोफेशनल थीं और अब भी हैं। मुझे याद है पहले हम एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। सनसेट होने वाला था और उससे पहले हमें शूट करना था। ग्रीन रूम काफी दूर था तो जाकर चेंज करना और फिर तुरंत वापस आना पॉसिबल नहीं था। लेकिन फिर रवीना जनरेटर वैन में गईं और वहां चेंज करके आईं और सबका टाइम बचाया। वह शानदार एक्टर हैं।’
अक्षय बोले थे रवीना पहले हिरोइन थीं और अब हिरोइन की मां
इसके बाद फिर अक्षय मस्ती करते हुए कहते हैं कि हां, लेकिन एक चीज है पहले हिरोइन थी, अब हिरोइन की मां है। अक्षय ने दरअसल, यहां रवीना की बेटी राशा थडानी को लेकर बात करते हुए कहा क्योंकि अब राशा ने भी बॉलीवुड में एंट्री ले ली हैं।
खैर फिलहाल वेलकम टू द जंगल फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में इन दोनों के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, राजपाल यादव, तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा समेत कई स्टार्स हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




