Home मनोरंजन समाचार Anupamaa 27 June: भलाई के चक्कर में बुरा फंसेगा अंश, समर के...

Anupamaa 27 June: भलाई के चक्कर में बुरा फंसेगा अंश, समर के लिए भी मनहूस रही थी पार्टी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/27/1200x900/Anupamaa_27_June_1782533265291_1782533270068_767dde44-072c-4473-b7c4-0040b528d2d3.jpg

Anupamaa 27 June 2026 Written Update: समर ने ऐसी ही एक पार्टी में अपनी जान गंवा दी थी, अब अंश के लिए भी यह बैचलर्स पार्टी मनहूर साबित होगी। जानिए सीरियल के शनिवार के एपिसोड में क्या उतार चढ़ाव देखने मिलेंगे।

Anupamaa 27 June 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के शनिवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि मासूम अंश एक बार फिर गौतम गांधी के जाल में फंस जाएगा। होगा यह कि अनुपमा घर पर बैठी बच्चों की पार्टी की तस्वीरें देख रही होगी। वह बहुत खुश होगी कि उसके बच्चे हंसी-खुशी वक्त बिता रहे हैं, वह परिवार के सभी लोगों को ये तस्वीरें दिखाएगी और तभी उसे याद आएगा कि समर भी ऐसी ही एक पार्टी में गया था जहां वो अपनी जान गंवा बैठा।

गौतम के जाल में फंस जाएगा अंश शाह

अनुपमा फौरन भगवान के मंदिर में जाकर बच्चों की सलामती की प्रार्थना करेगी, लेकिन शायद उसकी दुआ कुबूल नहीं हुई, क्योंकि अंश बड़ी आसानी से गौतम के तैयार किए दलदल में उतर जाएगा। पार्टी के दौरान अंश जब पानी पीने गया होगा, तब उसे एक लड़के का धक्का लग जाएगा। अपनी शर्ट ठीक करने के लिए अंश जब वॉशरूम की तरफ जाएगा तो यहां उसे एक कपल आपस में झगड़ता नजर आएगा। लड़का जब लड़की के साथ धक्कामुक्की कर रहा होगा, तो अंश बीच में दखल देगा।

अंश शाह को गलत समझेगा प्रेम कोठारी

लड़का थोड़ी बहस करने के बाद वहां से चला जाएगा और लड़की तमाशा शुरू कर देगी। यह लड़की, जिसे गौतम ने ही भेजा होगा, पहले तो अंश के सामने डरने-गिड़गिड़ाने का नाटक करेगी, और फिर उसे गले लगा लेगी। वह कहेगी कि मुझे बहुत डर लग रहा है, क्या मैं आपको हग कर सकती हूं। अंश को ऐसा करते हुए प्रेम देख लेगा, वह उसे गलत नजर से देखेगा, लेकिन कुछ कहेगा नहीं। हालांकि अंश सफाई देगा, लेकिन प्रेम यह कहते हुए उसके बाद को नजरअंदाज कर देगा कि लोग इंतजार कर रहे हैं।

शादी में होने वाला है हाई वोल्टेज ड्रामा!

इधर अंश और प्रेम जाएंगे और उधर वो लड़की अपना प्लान आगे बढ़ाएगी। ये लड़की और लड़का रिकॉर्ड किया हुआ वीडियो गौतम को भेजेंगे और वह इसे देखकर बहुत खुश होगा। अगले दिन अंश-प्रेरणा की मेहंदी सेरिमनी के दिन जब परिवार के बाकी लोगों के साथ-साथ गौतम भी आ धमकेगा तो अनुपमा फौरन उसे वहां से चलता होने को कहेगी, लेकिन गौतम माफी मांगने का ढोंग करेगा। हालांकि उसके चेहरे पर कुटिल मुस्कान देखकर अनुपमा समझ जाएगी कि वह यहां कुछ तमाशा करने के मकसद से आया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN