Home - करोड़ों Windows यूजर्स की मौज, माइक्रोसॉफ्ट ने दिया बड़ा सरप्राइज, अब नहीं...

करोड़ों Windows यूजर्स की मौज, माइक्रोसॉफ्ट ने दिया बड़ा सरप्राइज, अब नहीं बदलना पड़ेगा लैपटॉप

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Microsoft ने अपने करोड़ों नाराज यूजर्स को एक शानदार सरप्राइज दिया है। Windows 10 PC यूजर्स अब एक और साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट पा सकेंगे। कंपनी के इस कदम से यूजर्स को राहत मिलेगा। कौन-कौन है एलिजिबल डिटेल में जानिए

अगर आप भी Windows ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला लैपटॉप इस्तेमाल रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। माइक्रोसॉफ्ट ने करोड़ों विंडोज यूजर्स को एक शानदार सरप्राइज दिया है। वैसे तो माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले साल Windows 10 के लिए सपोर्ट बंद कर दिया था। घोषणा के दौरान, कंपनी ने उन यूजर्स से कहा था जिनके PC Windows 11 की मिनिमम हार्डवेयर जरूरतों को पूरा नहीं करते हैं, कि वे या तो विंडोज 10 कंज्यूमर एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट्स (ESU) प्रोग्राम में शामिल हों या अपना डिवाइस बदल लें। ESU प्रोग्राम इस साल अक्टूबर में हमेशा के लिए खत्म होने वाला था। लेकिन अब, माइक्रोसॉफ्ट ने चुपचाप इस प्रोग्राम को और एक साल के लिए बढ़ा दिया है। यह कदम उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकता है जो पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विंडोज 10 पीसी पर अब अक्टूबर 2027 तक सिक्योरिटी अपडेट मिल सकेंगे

गैजेट्स360 की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का कहना है कि एलिजिबल विंडोज 10 यूजर्स ‘विंडोज 10 कंज्यूमर एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट्स (ESU)’ प्रोग्राम के जरिए एक और साल तक सिक्योरिटी अपडेट पा सकेंगे। इस प्रोग्राम की घोषणा माइक्रोसॉफ्ट ने यूजर्स की नाराजगी के बाद की थी। उम्मीद है कि माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स यह सरप्राइज पाकर खुश हो जाएंगे।

माइक्रोसॉफ्ट ने एक सपोर्ट डॉक्यूमेंट में कहा, “विंडोज 10 का सपोर्ट खत्म हो गया है। आप 12 अक्टूबर 2027 को प्रोग्राम खत्म होने तक कभी भी ESU में एनरोल कर सकते हैं। अगर आप पहले से ही एनरोल हैं, तो आपकी कवरेज उस तारीख तक अपने आप जारी रहेगी, इसके लिए कुछ करने की जरूरत नहीं है।”

इस नए कदम से पुराने पीसी वाले यूजर्स को विंडोज 11 पर अपग्रेड करने या अपने डिवाइस को अपग्रेड करने के लिए ज्यादा समय मिल जाएगा। इस कदम से, जो डिवाइस विंडोज 11 की हार्डवेयर जरूरतों को पूरा नहीं करते, वे एक और साल तक सिक्योरिटी कवरेज बनाए रखने के लिए विंडोज 10 कंज्यूमर ESU प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट ने पुष्टि की कि यूजर 12 अक्टूबर 2027 को प्रोग्राम समाप्त होने तक किसी भी समय ESU में एनरोल केर सकते हैं; हालांकि, कंपनी ने चेतावनी दी है कि एनरोलमेंट से पहले डिवाइस वायरस और मैलवेयर के प्रति अधिक संवेदनशील होंगे।

एक लाइसेंस से 10 डिवाइस को मिलेगा फायदा

जो यूजर्स पहले से ही ESU प्रोग्राम में शामिल हैं, उन्हें अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं है। उनका ESU लाइसेंस 12 अक्टूबर, 2027 तक अपने-आप चलता रहेगा। मौजूदा ESU लाइसेंस का इस्तेमाल 10 डिवाइस तक के लिए किया जा सकता है।

कौन-कौन इस प्रोग्राम के लिए एलिजिबल है

ESU में शामिल होने के लिए यूजर्स को अपने माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट में साइन इन करना होगा। विंडोज 10 के वर्जन 22H2 Home, Professional, Pro Education या Workstations एडिशन पर चलने वाले डिवाइस कंज्यूमर Windows 10 ESU प्रोग्राम में शामिल होने के लिए एलिजिबल हैं। डिवाइस पर विंडोज का लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल होना जरूरी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN