Home - भारत में इतनी होगी नए Galaxy Z Fold 8 की कीमत, इस...

भारत में इतनी होगी नए Galaxy Z Fold 8 की कीमत, इस दिन होगा लॉन्च, डिटेल लीक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung Galaxy Z Fold 8 जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत (संभावित) सामने आ गई है। अगर आप भी इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो देखें कितनी होगी कीमत और कब आ रहा है यह धांसू फोन

जल्द ही Samsung अपने नए फोल्डेबल और फ्लिप फोन्स की रेंज को ग्लोबल और भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाला है। खास Z Fold सीरीज की बात करें तो Samsung, Samsung Galaxy Z Fold 8 को बाजार में लाने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले ही इस फोन से जुड़ी जानकारी और लीक्स पहले ही इंटरनेट पर आने लगे हैं और यह साफ है कि Samsung इसके फीचर्स में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। आइए, लीक के जरिए अब तक सामने आई फोन की डिटेल्स पर नजर डालते हैं, जिसमें इसके स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और अन्य चीजें शामिल हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशन्स (लीक के अनुसार)

सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8 में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 8 इंच का आउटर और 6.5 इंच का इंटरनल AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि पैनल में 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर, 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ देखने को मिल सकता है। गैलेक्सी Z फोल्ड 8 में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी भी शामिल हो सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 200 मेगापिक्सेल प्राइमरी शूटर, 50 मेगापिक्सेल अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 10 मेगापिक्सेल पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर भी शामिल हो सकता है। इसके अलावा, सैमसंग इस फोन में ढेर सारे एआई कैमरा फीचर्स भी पेश करेगा। सेल्फी खींचने और वीडियो कॉल करने के लिए फोन में 10 मेगापिक्सेल के दो कैमरे भी हो सकता है।

इतनी होगी सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8 की कीमत

कहा जा रहा है कि लॉन्च काफी करीब है। हालांकि, अभी तक सटीक लॉन्च डेट और कीमत सामने नहीं आई है। लीक से पता चलता है कि यह 22 जुलाई, 2026 के आसपास भारतीय बाजार में डेब्यू करेगा। इसकी कीमत, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के लिए 1,79,999 रुपये हो सकती है। खैर सटीक कीमत जानने के लिए तो हमें लॉन्च तक का इंतजार करना होगा।

Galaxy A27 5G, Galaxy M47 5G, Galaxy F70 Pro 5G की कीमत

सैमसंग भारत में तीन नए फोन भी लॉन्च करने की तैयारी में है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने Galaxy A27 5G, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G स्मार्टफोन की भारतीय कीमतों को लीक किया है। टिप्स्टर के अनुसार, Galaxy A27 5G तीन कॉन्फिगरेशन में उपलब्धा होगा और इसकी कीमत 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 31,999 रुपये, 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 40,499 रुपये हो सकती है।

Galaxy M47 5G की बात करें तो, यह डिवाइस भी तीन कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 32,999 रुपये, 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 36,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 41,999 रुपये हो सकती है।

Galaxy F70 Pro 5G की कीमत भी Galaxy M47 5G जैसी ही होने की उम्मीद है। इसकी कीमत भी 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 32,999 रुपये, 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 36,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 41,999 रुपये हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN