Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/28/1200x900/28_june_welcome_to_the_jungle_1782659403482_1782659414575_ccfe6444-c64e-4e88-94bc-c96d79cc9c61.jpgWelcome To The Jungle Day 3: अक्षय कुमार और रवीना टंडन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए आपको फिल्म का डे वाइज कलेक्शन बताते हैं।
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। दर्शकों के भारी हुजूम और जबरदस्त क्रेज के चलते, शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर रिलीज हुई इस फिल्म ने महज चार दिनों के वीकेंड में ही 60 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को बेहद आसानी से पार कर लिया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि इस फिल्म ने अपने शुरुआती दिनों में किस तरह बॉक्स ऑफिस पर राज किया।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट
फिल्म ने गुरुवार को सीमित शोज (2,494) के साथ शुरुआत की, जहां इसका कलेक्शन 3.75 करोड़ रहा। शुक्रवार को फिल्म के शोज में भारी बढ़ोतरी की गई (10,892 शोज), जिसके दम पर फिल्म ने लंबी छलांग लगाते हुए 15.25 करोड़ बटोरे। वीकेंड शुरू होते ही दर्शकों की भीड़ थिएटर्स की ओर उमड़ पड़ी। शनिवार को फिल्म ने 20 करोड़ का आंकड़ा छुआ, वहीं रविवार को 45% की धमाकेदार ऑक्यूपेंसी के साथ फिल्म ने 22.49 करोड़ की बंपर कमाई की।
डे वाइज कलेक्शन
डे 0 (पहला गुरुवार) – 3.75 करोड़
डे 1 (पहला शुक्रवार) – 15.25 करोड़
डे 2 (पहला शनिवार) – 20.00 करोड़
डे 3 (पहला रविवार) – 22.49 करोड़
कुल कलेक्शन – 61.49 करोड़
आगे की राह और बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन
सिर्फ चार दिनों में 61.49 करोड़ रुपये का बिजनेस करना ये साफ दर्शाता है कि दर्शकों को ये कॉमेडी फिल्म काफी पसंद आ रही है। अक्षय कुमार के साथ-साथ फिल्म की भारी-भरकम स्टारकास्ट का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जिस तरह से फिल्म ने रविवार को अपनी पकड़ मजबूत रखी है, उसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म वर्किंग डेज यानी सोमवार से गुरुवार के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी रहेगी और बहुत जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
फिल्म में 32 एक्टर्स
इसमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ और श्रेयस तलपड़े लीड रोल में हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




