Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/29/1200x900/Govinda_Gun_Incident_1770702647957_1770702652151_1782691948803_c65d3e30-c87f-4f29-8c57-58f2fb061475.jpgएक तरफ जहां गोविंदा ने अपने डांस और कॉमेडी से दर्शकों को एंटरटेन किया। वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने कई ऐसी फिल्में की जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। पर्दे पर अपने फैंस को कभी हंसाने तो कभी रुलाने वाले गोविंदा एक फिल्म की स्क्रिप्ट सुनकर डर गए।
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार गोविंदा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने करियर में गोविंदा ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। एक तरफ जहां गोविंदा ने अपने डांस और कॉमेडी से दर्शकों को एंटरटेन किया। वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने कई ऐसी फिल्में की जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। पर्दे पर अपने फैंस को कभी हंसाने तो कभी रुलाने वाले गोविंदा एक फिल्म की स्क्रिप्ट सुनकर डर गए। ये फिल्म रिलीज के बाद ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
तारा सिंह के लिए क्या गोविंदा थे पहली पसंद
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ (Gadar: Ek Prem Katha) की। ये फिल्म 15 जून, 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में झंडे गाड़े हैं। इस फिल्में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी को काफी पसंद किया। इस फिल्म ने दोनों के करियर को एक नई ऊंचाई दी। इस फिल्म में सरहद पार की कहानी ने हर किसी को रोने पर मजबूर कर दिया था। इसके गाने आज भी हिट हैं। फिल्म में सनी देओल ने तारा सिंह की मुख्य भूमिका निभाई थी, यह अफवाह थी कि गोविंदा फिल्म के लिए पहली पसंद थे।
कहानी सुनकर डर गए थे गोविंदा
दरअसल, एक बार अनिल शर्मा ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में तारा सिंह के रोल के लिए गोविंदा को फाइनल नहीं किया गया था। हालांकि, फिल्ममेकर ने यह भी कहा कि उन्होंने गोविंदा को कहानी सुनाई थी। अनिल ने कहा, ‘गोविंदा को ‘गदर एक प्रेम कथा’ के लिए कभी साइन नहीं किया गया था। मैं उन्हें महाराजा (1998) में डायरेक्ट कर रहा था। यह तब की बात है जब मैंने गोविंदा को ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की कहानी सुनाई थी। तो ऐसा नहीं था कि मैंने उनको कास्ट किया था। बाल्की वो तो ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की कहानी सुनकर डर गए थे।’
कहानी सुनकर गोविंदा ने कही थी ये बात
अनिल ने आगे कहा, ‘वह सोच रहे थे कि कोई इस तरह की और इतने बड़े लेवल की फिल्म कैसे बना सकता है। यह वह समय था जब पाकिस्तान को फिर से बनाने का कोई तरीका नहीं था; किसी ने भी फिल्म के बड़े हिस्से के लिए ऐसा करने की कोशिश नहीं की थी। इसलिए सनी देओल हमेशा पहली पसंद थे।’
इस एक्ट्रेस का नाम भी आया था सामने
गोविंदा के अलावा, काजोल को भी लीड फीमेल रोल ऑफर होने की अफवाह थी। डायरेक्टर ने साफ किया कि काजोल अकेली एक्ट्रेस नहीं थीं जिन्हें उन्होंने फीमेल लीड के लिए अप्रोच किया था। आखिर में अमीषा पटेल को कास्ट किया गया।
बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई
‘गदर: एक प्रेम कथा’ को आईएमडीबी पर 7.3 रेटिंग मिली है। इस फिल्म का बजट लगभग 18.5 करोड़ रुपये था। वहीं, फिल्म ने 133 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 76 से 78 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन (127 करोड़ रुपये ग्रॉस) कमाया था।।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




