Home BUSINESS NEWS HINDI Gold Rate Today: आज 29 जून को सोने का भाव रहा फ्लैट,...

Gold Rate Today: आज 29 जून को सोने का भाव रहा फ्लैट, जानिये दिल्ली-यूपी-बिहार में सोमवार को क्या रहा गोल्ड रेट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Rate Today: बुलियन मार्केट में सोने के दाम फ्लैट नजर आ रहे हैं। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव 1,43,180 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। दिल्ली, मुंबई, यूपी, बिहार जैसे राज्यों मे सोने का दाम बीते हफ्ते के भाव पर ही कारोबार कर रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर रहा है। यही ट्रेंड आज हफ्ते के पहले दिन भी दिख रहा है। अगर आप भी सोने में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जान लीजिए।

बीते हफ्तों में कितना सस्ता हुआ सोना?

पिछले कुछ हफ्तों में सोना 13,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है, वहीं चांदी की कीमत में करीब 46 हजार रुपये प्रति किलो की कमी आई है। इससे एक तरफ खरीदारी की तैयारी कर रहे ग्राहकों को राहत मिली है, तो दूसरी ओर निवेशक यह समझने में जुटे हैं कि आखिर इतनी बड़ी गिरावट का क्या कारण है। साथ ही आगे सोने में किस तरह का ट्रेंड देखने को मिलेगा।

देश के राज्यों में सोने का रेट

29 जून को देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,43,180 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मुंबई में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 440 रुपये बढ़कर 1,43,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,31,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,43,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। हालांकि, 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,466 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। यहां भी कीमतों में बदलाव नहीं आया।

सोने का भाव 24 कैरेट (रुपये में) 2 2 कैरेट (रुपये में)
दिल्ली 1,43,180 1,31,150
मुंबई 1,43,320 1,31,280
उत्तर प्रदेश 1,43,180 1,31,150
बिहार 1,43,180 1,31,150
मध्य प्रदेश 1,44,611 1,32,460
राजस्थान 1,43,180 1,31,150
हरियाणा 1,43,318 1,31,150
पंजाब 1,43,318 1,31,150

क्यों आई सोने के दाम में गिरावट?

सरकार ने हाल में ही सोने और चांदी पर प्रभावी आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया। इस फैसले का मकसद आयात को कम करना और डॉलर की निकासी पर कंट्रेल करना था। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर सोना इंपोर्ट करता है। यही कारण है कि आयात बढ़ने का सीधा असर विदेशी मुद्रा भंडार और रुपये पर पड़ता है।

इंडियन बुलियन एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार 10 मई के आसपास 24 कैरेट सोना करीब 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, जो 28 जून तक घटकर लगभग 1.40 लाख रुपये रह गया। इसी दौरान चांदी भी करीब 2.62 लाख रुपये प्रति किलो से गिरकर लगभग 2.17 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई।

ऑल बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रेजिडेंट योगेश सिंघल ने कहा कि सिर्फ सरकारी फैसले ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के हालात भी इस गिरावट की बड़ी वजह हैं। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने, डॉलर की मजबूती और सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग घटने से वैश्विक बाजार में भी दबाव देखने को मिला। इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। आने वाले समय में कीमतों की दिशा काफी हद तक वैश्विक परिस्थितियों और सरकार की नीतियों पर निर्भर करेंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN