Source :- LIVE HINDUSTAN
Netflix ने लॉगिन सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। अब हर प्रोफाइल के लिए अलग Email ID जरूरी होगी। इससे लॉगिन और अकाउंट रिकवरी आसान हो सकती है, लेकिन कई यूजर्स इसे Password Sharing पर और सख्ती की शुरुआत भी मान रहे हैं। जानिए किस पर लागू होगा और इससे यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा।
Netflix New Rules 2026: अगर आप Netflix यूजर हैं और अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक ही अकाउंट शेयर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि Netflix ने अपने लॉगिन सिस्टम में बड़ा बदलाव करना शुरू कर दिया है। अब कंपनी चाहती है कि एक ही Netflix अकाउंट में मौजूद हर प्रोफाइल की अपनी अलग Email ID हो। यानी पहले जहां एक ही Email ID और Password से सभी प्रोफाइल आसानी से इस्तेमाल किए जाते थे, अब कई यूजर्स को अपनी प्रोफाइल में अलग ईमेल जोड़ने का नोटिफिकेशन मिल रहा है।
Netflix का कहना है कि इस बदलाव से हर यूजर को अपनी प्रोफाइल पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। इससे नए डिवाइस पर लॉगिन करना, अकाउंट रिकवर करना और सिक्योरिटी फीचर्स का इस्तेमाल करना आसान होगा। हालांकि, इस अपडेट के बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर नाराजगी भी जताई है। कुछ लोगों का कहना है कि इससे उनकी प्राइवेसी प्रभावित हो सकती है, जबकि कई यूजर्स को लग रहा है कि यह Netflix की पासवर्ड शेयरिंग पर सख्ती की अगली कड़ी है।
Netflix का नया नियम क्या कहता है?
Netflix ने अपने साइन-इन सिस्टम में बदलाव करते हुए हर प्रोफाइल के लिए अलग Email ID का रूल शुरू कर दी है। कंपनी के अनुसार यह बदलाव 15 जून 2026 से स्टेपवाइज तरीके से लागू किया जा रहा है। अब अगर किसी अकाउंट में कई प्रोफाइल हैं, तो सेकेंडरी प्रोफाइल वाले यूजर्स को अपनी प्रोफाइल के साथ एक यूनिक Email ID जोड़नी होगी। हालांकि Kids Profile पर यह नियम लागू नहीं होगा।
नए रूल से यूजर्स को होंगे ये फायदे
Netflix का कहना है कि अलग Email ID जोड़ने से हर प्रोफाइल का अपना अलग लॉगिन अनुभव मिलेगा। इससे किसी नए डिवाइस पर साइन-इन करना आसान होगा। अगर यूजर अपना एक्सेस खो देता है तो अकाउंट रिकवरी भी पहले से आसान हो जाएगी। इसके अलावा प्रोफाइल यूजर अपनी भाषा, ऑडियो और कुछ अन्य सेटिंग्स को ज्यादा आसानी से मैनेज कर सकेगा।
इन यूजर्स पर पड़ेगा असर
यह बदलाव खास तौर पर उन लोगों को प्रभावित करेगा जो Shared Account या Extra Member के रूप में Netflix इस्तेमाल करते हैं। अगर आपकी प्रोफाइल सेकेंडरी प्रोफाइल है तो आपको अलग Email ID जोड़ने का मैसेज दिखाई दे सकता है। वहीं मुख्य अकाउंट होल्डर पहले की तरह पूरे अकाउंट को मैनेज कर सकेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



