Source :- LIVE HINDUSTAN
हंसना सेहत के लिए अच्छा होता है और अगर आप ऐसे नहीं हंस पाते हैं, तो कुछ मजेदार चुटकुले पढ़कर हंस लीजिए। चलिए आपको 15 मजेदार जोक्स पढ़वाते हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसी रोक ही नहीं पाएंग।
मोबाइल को थोड़ा सा आराम दीजिए और खुद को हंसी की एक मजेदार डोज दीजिए। कुछ मजेदार चुटकुले पढ़कर आपका मूड फ्रेश हो जाएगा, मन हल्का महसूस होगा और चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ जाएगी। हम आपके लिए 15 ऐसे धमाकेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।
1- टीचर: संजू, बताओ “इतिहास” किसे कहते हैं?
संजू: सर, जब पुराने जमाने के लोग कांड करके मर जाते हैं और हमें अब उन्हें याद करना पड़ता है, उसी को इतिहास कहते हैं।
टीचर: चुप कर! गधे कहीं के।
2- टीचर: टीटू, लोग हिंदी या इंग्लिश में ही बोलते हैं, मैथ्स में क्यों नहीं बोलते?
टीचर (गुस्से में): ज्यादा 3-5 मत करो, 9-2-11 हो जाओ, नहीं तो 5-7 खींच कर दूंगा तो 6 के 36 नजर आएंगे और 32 के 32 दांत बाहर निकल आएंगे।
टीटू: बस सर..समझ गया, हिंदी-इंग्लिश ही ठीक है, मैथ्स की भाषा तो बड़ी खौफनाक है!
3- पेपर देते समय पप्पू बिल्कुल चुप बैठा था
टीचर- तुम परेशान क्यों हो?
पप्पू चुप रहा
टीचर- क्या तुम पैन भूल गए?
पप्पू फिर चुप रहा
टीचर- क्या हुआ रोल नम्बर भूल गए?
पप्पू फिर चुपचाप रहा
टीचर- क्या कैल्कुलेटर भूल गये हो?
पप्पू- अरे चुप हो जा मेरी मां
इधर मैं गलत सब्जेक्ट की पर्चियां ले आया और
तुझे पैन पेंसिल की आग लगी है।
4- मृत्यु के बाद स्वर्ग पहुंचने पर आदमी ने यमराज से पूछा-
मैं इतना बड़ा शराबी सारा दिन नशे में टुन, मुझे स्वर्ग कैसे मिला प्रभु?
यमराज- बिना अन्न का एक दाना खाए, तू जो शराब के साथ सलाद
खाकर सो जाता था, टेक्निकली उसे उपवास में काउंट कर लिया है।
5- पत्नी से पति- तारीख ग्वाह है, जब घरवाली खुश होती है,
तो घरवाला भी खुश होता है
मगर जब घरवाला खुश होता है, तो घरवाली को
शक होता है।
6- टीचर (स्टूडेंट से)- सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ?
स्टूडेंट- फायदा तो पता नहीं, पर बेइज्जती साल में दो बार हो जाती है।
7- जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी,
बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा।
8- एक पंडित का तोता रोज राजू को देखता और बोलता-
और कामचोर
एक दिन राजू ने पंडित से उसकी शिकायत कर दी
पंडित ने तोते को बहुत मारा
अगले दिन राजू जब तोते के करीब से गुजरा,
तो तोता कुछ न बोला
थोड़ा आगे जाकर राजू ने मुड़कर देखा तो,
तोता हंसते हुए बोला- समझ तो तू गया ही होगा।
9- ग्राहक- ये रसगुल्ले की दुकान तो तुम्हारे पापा की ही है
बच्चा- हां
ग्राहक- बहुत मन करता होगा न खाने का?
बच्चा- करता तो है, लेकिन पापा गिन कर रखते हैं
इसलिए बस चूस के वापस रख देता हूं।
10- टीचर- वो कौन-सी चीज है जो खींचने के बाद,
छोटी हो जाती है?
पप्पू- सिगरेट
टीचर बेहोश।
11- पप्पू- यार आज पड़ोसन से लड़ाई हो गई
गप्पू- फिर क्या हुआ?
पप्पू- कह कर गई दम है तो, अकेले में आकर मिलो
गप्पू- फिर
पप्पू- फिर क्या, तब से दिल परेशान है
धमकी देकर गई या फिर ऑफर दे गई।
12- पत्नी – सुनो, मेरी कौन-सी आदत सबसे अच्छी लगती है?
पति – गुस्सा होने के बाद 5 मिनट तक चुप रहना।
पत्नी – और उसके बाद?
पति – उसके बाद तो मैं सुन ही नहीं पाता!
13- टीचर – बताओ, दुनिया में सबसे तेज क्या चलता है?
पप्पू – दिमाग।
टीचर – कैसे?
पप्पू – क्योंकि मेरा तो हर समय छुट्टी पर चला जाता है!
14- डॉक्टर – आपको आराम की जरूरत है, ये नींद की गोली ले लीजिए।
मरीज – इसे कब लेना है?
डॉक्टर – जब पड़ोसी गाना शुरू करे!
15- पप्पू एक पंडित के पास जाता है
पप्पू- मैं भगवान को बहुत याद करता हूं
पंडित- जरुरत से ज्यादा भगवान को मत याद किया करो
क्योंकि जिस दिन भगवान ने याद कर लिया तो
लेने के देने पड़ जाएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




