Home LIFESTYLE NEWS HINDI वेट लॉस के लिए बेस्ट है काले चने का सूप, 1 महीने...

वेट लॉस के लिए बेस्ट है काले चने का सूप, 1 महीने में कम हो जाएगा कई किलो वजन!

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वजन कम करने के लिए अगर आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन डायट पर ध्यान नहीं देते हैं तो ऐसी गलती ना करें। यहां हम वेट लॉस करने के लिए चना सूप बनाने का  तरीका बता रहे हैं। इस लगातार पीने  से वजन वाकई कम हो जाएगा।

वेट लॉस करने वालों को एक्सरासइज के साथ खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि वजन का सीधा संबंध हमारे द्वारा खाई जाने वाली कैलोरी और खर्च की गई कैलोरी से होता है। अगर आप कम एक्सरसाइज करते हैं लेकिन ज्यादा कैलोरी खाते हैं, तो वजन बढ़ता है। इसलिए सही खान-पान से यह संतुलन बनता है। वजन कम करने वालों के लिए हम काले चने के सूप की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में अच्छा लगता है और वेट लॉस के लिए बेस्ट है। घर पर इसे बनाना भी काफी आसान है और डिनर या लंच में इसे खाया जा सकता है। सीखिए, काले चने का सूप बनाने का तरीका-

काले ने का सूप बनाने की सामग्री

– 1 कप काले चने (रात भर भिगोए हुए)

-5–6 लहसुन की कलियां

-स्वादानुसार नमक

-ताजी कुटी हुई काली मिर्च

-4 कप पानी

चना मिक्स के लिए

– 1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ

-ताजा हरा धनिया, बारीक कटा हुआ

-1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

-भुना हुआ जीरा पाउडर

-चिली फ्लेक्स (कुटी हुई लाल मिर्च)

-चाट मसाला

-नींबू का रस

काले चने का सूप बनाने की विधि

सूप बनाने के लिए सबसे पहले चने को प्रेशर कुकर में पकाएं। इसके लिए भीगे हुए काले चने, लहसुन, नमक, काली मिर्च और पानी को प्रेशर कुकर में डालें। चने के नरम और अच्छी तरह पकने तक पकाएं। फिर पके हुए चने को पानी से अलग कर लें। पानी को धीमी आंच पर रखें और उबलने दें। उबले हुए चने का एक-तिहाई हिस्सा लें और उसे पीसकर चिकना पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को उबलते हुए पानी में डाल दें। इससे बिना क्रीम या कॉर्नफ्लोर डाले सूप को नैचुरली क्रीमी टेक्सचर मिलता है। अब बचे हुए उबले चने लें और उनमें ये बारीक कटा प्याज, हरा धनिया, हरी मिर्च, भुना हुआ जीरा पाउडर, चिली फ्लेक्स, थोड़ा सा चाट मसाला, नींबू का रस डालें। अब इस ताजे चना मिक्स को सूप बेस में डालें और धीरे से मिलाएं। परोसने से पहले ऊपर से थोड़ा और नींबू का रस डालें। आप इस सूप का मजा रात के खाने में गर्म-गर्म ले सकते हैं या गर्मियों में प्रोटीन से भरपूर ठंडे बाउल के तौर पर भी खा सकते हैं।

वेट लॉस करने के लिए रात में खाएं

  • प्लांट प्रोटीन और फाइबर से भरपूर।
  • पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।
  • बेवजह स्नैकिंग कम करने में मदद करता है।
  • किफायती और बहुत पौष्टिक
  • बिना अनहेल्दी चीजों के नैचुरली क्रीमी

SOURCE : LIVE HINDUSTAN