Home BUSINESS NEWS HINDI Gold Silver Price Today: सोने का दाम 1529 रुपये गिरा, चांदी की...

Gold Silver Price Today: सोने का दाम 1529 रुपये गिरा, चांदी की कीमतों में उछाल, चेक करें आज का दाम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज जहां गिरावट देखने को मिली है। तो वहीं, चांदी के दाम बढ़ गए हैं। इससे पहले सोमवार को गोल्ड की कीमतों तेजी देखने को मिली है। बता दें, बीते कुछ समय से लगातार सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं क्या है इसकी असली वजह

कितना गिरा है सोने का दाम (Gold Rates Today)

आज सुबह 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 14082 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को कीमत 141911 रुपये के स्तर पर था। कल के मुकाबले आज यानी मंगलवार को गोल्ड की कीमतों में 1529 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, यह रेट्स इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन क की तरफ से जारी की गई है।

चांदी की कीमतों में उछाल (Silver Price Today)

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रेट्स के अनुसार 1 किलोग्राम चांदी का दाम आज 223670 रुपये है। इससे पहले सोमवार को दाम 221600 रुपये प्रति किलोग्राम था। यानी कल के मुकाबले आज कीमतों में 2070 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है।

23 से 14 कैरेट गोल्ड का क्या चल रहा है रेट

आज मंगलवार को 23 कैरेट गोल्ड का रेट 139820 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 129991 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। 18 कैरेट गोल्ड 105287 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 82124 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। बता दें, इन कीमतों में 3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं किया गया है।

क्यों गिर रहा सोने का दाम (Why Gold Price Falling)

सोने की कीमतों में बीते कुछ हफ्तों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते हफ्ते ही सोने का दाम एक वक्त पर 144788 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। वहां से आजतक कीमतों में 4000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक की गिरावट देखने को मिली थी। गोल्ड की कीमतों में गिरावट के पीछे की वजह फेड रिजर्व और डॉलर है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए इस बात की आशंका है कि फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में इजाफा किया जा सकता है। जोकि गोल्ड की सेहत के लिए बिलुकल भी अच्छा नहीं है। वहीं, डॉलर इंडेक्स लगातार मजबूत हो रहा है। इसका भी बुरा असर सोने पर पड़ा है। निवेशक गोल्ड की जगह बेहतर रिटर्न के लिए डॉलर की तरफ दौड़ लगा रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN