Home मनोरंजन समाचार रामायण को लेकर बेताब फैंस, बनीं IMDb 2026 की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म,...

रामायण को लेकर बेताब फैंस, बनीं IMDb 2026 की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म, अल्फा और किंग को भी पछाड़ा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/30/1200x900/movie_1782823027913_1782823053370_0c4956c1-4ffa-4440-b52b-f18af4df52e2.jpg

आईएमडीबी ने साल 2026 की मोस्ट एंटीसिपेटेड इंडियन फिल्मों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने सबको पछाड़कर नंबर 1 पर जगह बनाई हुई है।

2026 का आधा साल निकल गया है और अब तक कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। अब जुलाई से लेकर दिसंबर तक में कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं जिसमें माइथोलॉजिकल, स्पाई थ्रिलर, ड्रामा, एक्शन वाली फिल्में हैं। अब आईएमडीबी ने मोस्ट अवेटेड एंटीसिपेटेड इंडियन फिल्मों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में नंबर 1 पर रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 शामिल है।

नंबर 1 पर रामायण के बाद दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट, शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा है। तीसरे नंबर पर यश की मूवी टॉक्सिक है। चौथे नंबर पर किंग तो 5वें नंबर पर धमाल 4 है। इसके बाद मिर्जापुर द मूवी है और फिर श्रद्धा कपूर की फिल्म इथा।

रामायण

रामायण की बात करें तो फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। रणबीर इसमें राम का किरदार निभा रहे हैं तो साई पल्लवी, सीता का। यश ने रावण का किरदार निभाया है, सनी देओल ने हनुमान का और रवि दुबे ने लक्ष्मण का। मूवी को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं यश भी इसके को प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म दीवाली 2026 में रिलीज होगी।

अल्फा

अल्फा, यश राज फिल्म्स के बैनर तले फिल्म बन रही है। फिल्म को शिव रवैल डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें आलिया, शरवरी के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर भी हैं। यह मूवी 3 जुलाई 2026 को रिलीज होगी।

टॉक्सिक

टॉक्सिक को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में यश लीड रोल में हैं और उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया भी हैं। फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होगी।

किंग

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म किंग में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और सुहाना खान लीड रोल में हैं। फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी।

धमाल 4

धमाल का चौथा पार्ट धमाल 4 इस जुलाई 10 को रिलीज हो रही है। फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है और टी सीरीज ने देवगन फिल्म्स के साथ इसे प्रोड्यस किया है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी अहम किरदार में हैं।

मिर्जापुर द मूवी

मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर आ रही है। फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा अहम किरदार में हैं। फिल्म 4 सितंबर को रिलीज हो रही है।

इथा

श्रद्धा कपूर की फिल्म इथा को लक्ष्मण उत्तेकर ने डायरेक्ट किया है और दिनेश विज्जन ने मैडॉक फिल्म्स से इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। यह मूवी 28 अगस्त को रिलीज होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN