Home मनोरंजन समाचार आकांक्षा चमोला को लेकर श्रेया कालरा ने दिया शॉकिंग स्टेटमेंट, बोलीं- वह...

आकांक्षा चमोला को लेकर श्रेया कालरा ने दिया शॉकिंग स्टेटमेंट, बोलीं- वह बायसेक्सुअल हैं

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/30/1200x900/FotoJet_-_2026-06-30T231512575_1782841616703_1782841616826_b0a63eb6-d930-4e0d-bab4-d594c32815cd.jpg

लॉक अप शो में आकांक्षा चमोला जबसे आई हैं तबसे वह काफी चर्चा में हैं। पहले उन्होंने गौरव खन्ना संग अपने रिश्ते का शॉकिंग खुलासा किया और अब उनको लेकर श्रेया कालरा ने एक शॉकिंग स्टेटमेंट दिया है।

लॉक अप में कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला के बारे में सूफी मोतीवाला से बात करते हुए श्रेया कालरा ने एक बहुत पर्सनल बात से पर्दा उठा दिया है। यह बात तब सामने आई, जब आकांक्षा ने श्रेया के खिलाफ चार्जशीट फाइल की। सूफी की इस बात को सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगने वाला है।

श्रेया ने आकांक्षा को कहा बायसेक्सुअल

सूफी से बात करते हुए श्रेया ने कहा, ‘अगर मैंने खुलासा किया तो क्या मैं बुरी इंसान हो जाऊंगी?’ इस पर सूफी ने कहा कि नहीं, यह तो गेम है। इस पर श्रेया ने कहा कि वह बायसेक्सुअल हैं।

श्रेया ने बताया आकांक्षा ने 2 लाइफलाइन खो दिए

इस बात को सुनकर सूफी काफी हैरान नजर आए और कहा कि तो वह ऐसी कैसी है। इस पर उन्होंने कहा कि यह पूरी बात दोनों के बीच में ही रहनी चाहिए। हालांकि, श्रेया ने कहा कि यह सीक्रेट बताकर आकांक्षा ने तीन में से दो लाइफलाइन खो दी हैं। श्रेया ने कहा कि अब इसका यूज हो चुका है। उसने मुझे बताया और हमने शो में बता दिया। ऐसे में उसकी दो लाइफलाइन खत्म हो गई। अब सिर्फ एक बची है।

हालांकि, जब आकांक्षा चमोला के बारे में यह बातें कहीं गई हैं तो देखते हैं वह इस पर क्या रिएक्ट करती हैं। वहीं शो के मेकर्स ने भी इस पर कोई कमेंट नहीं किया है।

आकांक्षा ने कहा वह और गौरव तलाक ले रहे हैं

बता दें कि आकांक्षा काफी टाइम से चर्चा में बनी हुई हैं, क्योंकि उन्होंने नेटफ्लिक्स के शो लॉक अप में अनाउंस किया कि वह अपने पति गौरव खन्ना से तलाक लेने जा रही हैं। एक्सपोज टास्क के दौरान, उन्होंने खुलासा किया, ‘मैं और गौरव तलाक लेने जा रहे हैं। हम दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और पब्लिक में देखे भी नहीं गए एक साथ।’

हालांकि दोनों में खटास नहीं

हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई पेश की और कहा कि उनके बीच कोई भी खटास भी नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे और गौरव के बारे में कुछ खराब नहीं है। हम दोनों अब भी बातचीत करते हैं। मुझे नहीं लगता कि हम दोनों पार्टनर की तरह सही हैं क्योंकि हम दोनों अलग भविष्य देखते हैं और वह एक साथ नहीं देखते।

बता दें कि साल 2016 में कई सालों तक डेट करने के बाद आकांक्षा और गौरव ने कानपुर में शादी कर ली थी। दोनों के कोई बच्चा नहीं है। आकांक्षा ने बताया कि दोनों के अलग होने का सबसे बड़ा कारण यही है कि दोनों की पैरेंटहुड को लेकर अलग-अलग नजरिया है। जहां गौरव बच्चा चाहते हैं, तो आकांक्षा बिना बच्चे के ही रहना चाहती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN