Home BUSINESS NEWS HINDI LPG सिलेंडर के दाम इस साल पहली बार घटे, आपके शहर में...

LPG सिलेंडर के दाम इस साल पहली बार घटे, आपके शहर में क्या हैं रेट, करें चेक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जुुलाई के पहले ही दिन एलपीजी की कीमतों को लेकर राहत की बारिश हुई है। खासकर 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट में बड़ी कटौती की गई है। पूरे छह महीने तक लगातार महंगाई की मार झेल रहे इन उपभोक्ताओं को थोड़ा सूकून मिला है। हालांकि, इस साल पहली बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम हुए हैं। छह महीने में दाम 1580.50 रुपये बढ़ने के बाद आज 183.50 रुपये कम हुए हैं।

इंडियन ऑयल के नए रेट के अनुसार दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत तो ₹942 ही रहेगी, लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 183.50 रुपये घटकर ₹2930 हो गई है। पहले ₹3,113.50 की जगह अब हो गई है। पटना में घरेलू सिलेंडर 1031.5 रुपये और कमर्शियल का दाम 3227 रुपये है।

लखनऊ, कोलकाता में क्या है एलपीजी के रेट

लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 979.50 तो कमर्शियल 3236 रुपये से घटकर 3052.5 रुपये पर आ गया है। कोलकाता घरेलू सिलेंडर तो 968 का ही है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर आज से 3255.50 की जगह 3081.50 रुपये का हो गया है।

एलपीजी प्राइस टूडे: जयपुर और चेन्न्ई

जयपुर में भी आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14.2 किलो वाला सिलेंडर पहले की तरह 945.5 का ही है, लेकिन आज 1 जुलाई से 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2957.50 रुपये का हो गया है। जबकि, चेन्नई में नीला वाला सिलेंडर 3106 रुपये और लाल वाला रसोई गैस सिलेंडर 957.5 रुपये का है।

देहरादून, इंदौर, रांची और लेह में क्या हैं सिलेंडर के रेट

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में घरेलू सिलेंडर के दाम आज 961 रुपये पर स्थिर हैं, जबकि 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर सस्ता होकर 2983 रुपये पर आ गया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में भी कमर्शियल के दाम घटे हैं। आज 1 जुलाई से यह 3040.50 रुपये का मिलेगा। जबकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडेन का यह सिलेंडर आज भी 970 रुपये पर स्थिर है। रांची में घरेलू सिलेंडर के दाम 999.5 रुपये हैं और कमर्शियल सिलेंडर अब 3131 रुपये पर आ गया है। लेह में आज घरेलू सिलेंडर 1196.5 और कमर्शियल 3594.50 रुपये का है।

जनवरी से जून तक किस महीने कितना बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर का दाम (दिल्ली)

डेट कमर्शियल सिलेंडर के रेट रुपये में रेट में इजाफा रुपये में
1 जून 3113.50 42
1 मई 3071.50 993
1 अप्रैल 2078.50 195.50
7 मार्च 1883 114.50
1 मार्च 1768.50 28
1 फरवरी 1740.50 49
1 जनवरी 1691.50 111

इस साल घरेलू एलपीजी की कीमत 89 रुपये बढ़ी

सप्लाई में आई रुकावट का असर कीमतों पर भी पड़ा। युद्ध के बाद वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल आने से मार्च में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ाई गई थी। इसके बाद जून में फिर 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिससे दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पहुंच गई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN