Home National news hindi फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप: फ़्रांस और नॉर्वे अंतिम 16 में, एम्बाप्पे ने की...

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप: फ़्रांस और नॉर्वे अंतिम 16 में, एम्बाप्पे ने की मेसी के रिकॉर्ड की बराबरी

3
0

Source :- BBC INDIA

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान और पीएम मोदी (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज स्रोत, @Iran_in_India

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने फ़ोन पर बात की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है.

उन्होंने लिखा, “ पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं के बारे में ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर मसूद पेज़ेश्कियान से बातचीत की. बातचीत में हुई प्रगति का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि लगातार प्रयासों से क्षेत्र में स्थायी शांति आएगी.”

पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने भारत और दुनिया के लिए होर्मुज़ स्ट्रेट में आवाजाही की आज़ादी के महत्व को फिर से दोहराया.

“राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने मंगलवार दोपहर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की. राष्ट्रपति ने भारत में ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक के सफल आयोजन की सराहना की और उम्मीद जताई कि ब्रिक्स जैसे बहुपक्षीय मंचों पर ईरान और भारत के बीच सहयोग आगे भी मजबूत होगा.”

ईरानी दूतावास के मुताबिक़ पेज़ेश्कियान ने कहा, दोनों देशों के रिश्ते लंबे ऐतिहासिक संबंधों और आपसी सम्मान पर आधारित हैं. राजनीतिक, आर्थिक, व्यापार, ट्रांजिट और अंतरराष्ट्रीय मामलों में सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं. इसलिए बेहतर समन्वय स्थापित कर उपलब्ध क्षमताओं का पूरा उपयोग करते हुए द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार के लिए नए रास्ते तय करना जरूरी है.”

उन्होंने कहा कि ईरान और भारत के बीच कई क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर समान सोच है, ख़ासकर बहुपक्षीय संगठनों और मंचों में. उनके मुताबिक़ यह समानता दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग और व्यापक संबंधों को और मजबूत करने का आधार बन सकती है.

ईरानी दूतावास ने बताया है कि बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान ने युद्धविराम और संघर्ष समाप्त करने के लिए हुए समझौते का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा, “ईरान अपने सभी दायित्वों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है और उम्मीद करता है कि दूसरा पक्ष भी समझौते की शर्तों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ पालन करेगा, ताकि क्षेत्र में स्थायी शांति, स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.”

SOURCE : BBC NEWS