Home - 16GB रैम, 8550mAh बैटरी, 165Hz डिस्प्ले, बिल्ट-इन कूलिंग फैन के साथ आया...

16GB रैम, 8550mAh बैटरी, 165Hz डिस्प्ले, बिल्ट-इन कूलिंग फैन के साथ आया Redmi का नया फ्लैगशिप फोन

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Redmi का नया फ्लैगशिप फोन K90 Ultra लॉन्च हो गया है। फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 8550mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, 165Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और बिल्ट-इन कूलिंग फैन मिलता है।

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K90 Ultra लॉन्च कर दिया है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज दी गई है। Redmi K सीरीज का यह नया फोन तीन रंगों में आता है और इसमें गेमिंग व ग्राफ़िक्स के लिए D2 AI चिप दी गई है। Redmi K90 Ultra में 8,550mAh की बैटरी है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 165Hz तक के रिफ़्रेश रेट वाला 6.83-इंच का डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसके अलावा IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ यह फोन धूल और पानी से भी सुरक्षित है।

Redmi K90 Ultra की कीमत और उपलब्धता

Redmi K90 Ultra को चीन में तीन वैरिएंट में पेश किया गया है। फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले दोनों वैरिएंट की कीमत CNY 2,799 (लगभग 40,000 रुपए) है। 12GB + 512GB और 16GB + 512GB RAM और स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 3,299 (लगभग 47,000 रुपए) और CNY 3,499 (लगभग 50,000 रुपए) है। यह नया फ़ोन स्पेस सिल्वर, शैडो ब्लैक और स्काई ब्लू रंगों में उपलब्ध है।

Redmi K90 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी के इस फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले HDR10+, Dolby Vision और HDR Vivid को भी सपोर्ट करता है। फोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि Redmi K90 Ultra में एक्टिव कूलिंग फैन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फैन करीब 100 सेकेंड में फोन का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग के दौरान भी फोन ज्यादा गर्म नहीं होता।

बैटरी के मामले में Redmi K90 Ultra काफी दमदार नजर आता है। इसमें 8550mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बनाई गई है। इसे चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और कंपनी बॉक्स में 100W GaN चार्जर भी देती है। इसके अलावा फोन 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Redmi K90 Ultra में 50MP Light Hunter 800 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। Redmi K90 Ultra Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। फोन में LPDDR5X RAM, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, Dual Stereo Speakers और Dolby Atmos जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। साथ ही IP66, IP68 और IP69 रेटिंग इसे पानी और धूल से भी सुरक्षित बनाती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN