Home LIFESTYLE NEWS HINDI क्या है दीवार पर 2 दिन तक एल्युमिनियम फॉयल चिपकाने वाला हैक?...

क्या है दीवार पर 2 दिन तक एल्युमिनियम फॉयल चिपकाने वाला हैक? सीलन दिख रही है तो करें ट्राई

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दीवार पर सीलन आ जाना कोई बड़ी बात नहीं है, ज्यादातर घरों में ये समस्या है। लेकिन सीलन आ कहां से आ रही है, ये पता लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में एल्युमिनियम फॉयल वाला वायरल हैक ट्राई करके देखें।

घर की दीवारों पर दाग-धब्बे लग जाए तो उन्हें छुड़ाना आसान होता है लेकिन सीलन आ जाए तो समझना मुश्किल होता है कि ये आ कहां से रही है। दीवारों पर सीलन बारिश के मौसम में जल्दी आ जाती है और फिर ये धीरे-धीरे वहां से दीवार को कमजोर करने लगती है। सीलन से छुटकारा पाने का बेहतर तरीका होता है कि जगह का पता लगाओ और फिर वहां मरम्मत कराओ। कई घरों में बाथरूम से होकर सीलन दीवारों पर आ जाती है, तो कहीं छत गीली होने के कारण। लेकिन असल में कहां से आ रही है, इसका पता कैसे करें? आजकल सोशल मीडिया पर दीवार पर एल्युमिनियम फॉयल चिपकाने वाला हैक तेजी से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि इस हैक की मदद से आप पता कर सकते हैं कि सीलन की जड़ क्या है और इससे आपकी एनर्जी भी बचेगी और पैसे भी।

सीलन का मुख्य कारण?

बाहरी दीवारों में दरारें या खराब वॉटरप्रूफिंग होने पर बारिश का पानी सोख सकता है, पाइपलाइन, बाथरूम, टंकी या छत से पानी धीरे-धीरे दीवार तक आ सकता है। तो वहीं, कुछ घरों में फर्श या नींव से नमी दीवारों में ऊपर चढ़ जाती है। ऐसे में समझ नहीं आता कि आखिर सीलन आ कहां से रही है।

एल्युमिनियम फॉयल से क्या होगा

एल्युमिनियम फॉयल नमी को सोखने का काम करता है, जैसे जब आप उसमें रोटी लपेटकर रखते हैं। तब फॉयल में नमी आ जाती है, साथ ही फॉयल से गंदे बर्तन या चांदी की चीजें भी साफ की जा सकती है। फिलहाल, हम आपको सीलन को लेकर एल्युमिनियम फॉयल क्या काम करेगा, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या है वायरल हैक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैक में 24-48 घंटे तक दीवारी पर जहां सीलन है, वहां आपको एल्युमिनियम फॉयल का बड़ा टुकड़ा चिपकाना है। जैसे चौकोर साइज में फॉयल पेपर को काट लें और साइड से टेपिंग करते हुए चिपका दें। 2 दिन तक इसे ऐसे ही रहने दें और उसके बाद हल्के हाथों से निकालें। खींचकर निकालने की गलती न करें, वरना फॉयल के साथ दीवार की पपड़ी भी निकल आएगी। इससे सीलन से सीधा छुटकारा नहीं मिलेगा बल्कि आपको पता चल जाएगा कि आखिर सीलन की जड़ क्या है।

फॉयल बताएगा कहां से आ रही सीलन

अगर फॉयल के बाहरी तरफ पानी यानी नमी दिख रही है, तो मतलब साफ है कि आपकी दीवार पर सीलन बाहर से आ रही है। अगर फॉयल पेपर पर नमी अंदर की ओर है, तो सीलन की जड़ भी दीवार के अंदर ही छिपी है। अगर सीलन बाहर से है तो ज्यादा परेशानी नहीं है लेकिन दीवार के अंदर से है तो चिंता की बात है। फॉयल पेपर चिपकाने वाला हैक आपको सीलन का सही पता बताएगा। इसे ट्राई करके देखें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN