Home LIFESTYLE NEWS HINDI आलू की स्टफिंग गीली हो गई तो सुखाने के लिए फौरन 5...

आलू की स्टफिंग गीली हो गई तो सुखाने के लिए फौरन 5 में से 1 टिप्स आजमाएं

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Cooking Tips: आलू का पराठा बनाना हो या फिर बटाटा वड़ा वाली टिकिया, आलू की स्टफिंग का टेस्ट और टेक्सचर परफेक्ट होना चाहिए। अगर आलू का भरावन गीला रह गया तो कुछ नहीं बनेगा, ऐसे में ये 5 टिप्स बड़े काम के हैं। जिसमे से एक भी अपनाया तो भरावन बिल्कुल परफेक्ट बनेगा।

बटाटा वड़ा बनाना हो या फिर आलू का पराठा, पूरा स्वाद उन उबले और मैश किए हुए आलूओं का ही होता है। जिसमे आप नमक, मिर्च और मसाले डालकर मिक्स करती हैं। साथ ही वड़ा बनाते समय या पराठा भरते समय स्टफिंग बिल्कुल सूखी और परफेक्ट होनी चाहिए। लेकिन बरसात के मौसम में मिलने वाली काफी सारी आलूओं को उबालकर जब मैश किया जाता है तो ये गीली हो जाती हैं। जिससे पूरी स्टफिंग खराब हो जाती है। ये गीला-गीला आलू का मिक्सचर ना वड़ा बनाने के काम आता है ना ही पराठे भरने के काम। कभी आपके साथ भी ऐसा हो जाए तो आलू की गीली स्टफिंग में इन चीजों को मिला दें। फौरन आलू का मिक्सचर सूख जाएगा और मसालों का स्वाद भी खराब नहीं होगा। तो चलिए जानें वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें गीले उबले आलू के मिक्सचर में डाल दें फौरन आपके आलूओं की स्टफिंग परफेक्ट टेक्सचर ले लेती है और ज्यादा मुसीबत नहीं उठानी पड़ती।

आलू की गीली स्टफिंग में इन चीजों को मिलाकर सुखाएं

ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं

अगर आलू की स्टफिंग गीली हो गई है तो उसमे ब्रेड क्रम्ब्स डाल दें। ब्रेड क्रम्ब्स बनाने के लिए दो चार जरूरत के मुताबिक ब्रेड को लेकर टुकड़े कर लें और कड़ाही में डालकर हल्का सा ड्राई रोस्ट जैसा कर लें। या ओवन में कुछ सेकेंड के लिए रख दें। जिससे इसका मॉइश्चर खत्म हो जाए फिर मिक्सी के जार में डालकर पीस लें। लेकिन ध्यान रहे जल्दीबाजी में अगर डायरेक्ट ब्रेड डाल देंगी तो इससे आलू में आटे जैसा स्वाद आने लगेगा। इसलिए ब्रेड क्रम्ब्स ही बनाकर डालें। तभी स्वाद परफेक्ट आएगा।

कॉर्नफ्लैक्स डाल दें

घर में ब्रेड नहीं तो नो टेंशन। बिना फ्लेवर वाले जो रेगुलर टेस्ट के कॉर्नफ्लैक्स होते हैं। अगर वो घर में हैं तो उन्हें फटाफट मिक्सी में बारीक पाउडर जैसा बनाकर डाल दें। इससे भी आलू की स्टफिंग सूखेगी और साथ ही टेस्ट भी बढ़ेगा।

चाय के साथ वाले टोस्ट या रस डाल दें

चाय के साथ खाए जाने वाले टोस्ट या रस अगर घर में रखे हैं तो उन्हें भी आप मिक्सी में बिल्कुल पाउडर बनाकर डाल सकती हैं। इससे आलूओं में थोड़ी मिठास आ सकती है। लेकिन अगर घर में लोग बहुत तीखा नहीं खाते तो इससे भी टेस्ट क्रिएट किया जा सकता है।

पोहा डालें

आलू की गीली स्टफिंग को सुखाने के लिए आप पोहे का भी स्मार्ट तरीके से यूज कर सकती हैं। हल्का सा रोस्ट करके पाउडर बनाकर मिलाएं। अगर कच्चा पोहा गीला करके डालेंगी तो इससे बाइंडिंग तो होगी लेकिन स्वाद पर फर्क पड़ेगा। हालांकि क्रिस्पीनेस बढ़िया आएगी। तो वड़ा बनाने के लिए तो पोहा गीला डालें लेकिन आलू के पराठे की स्टफिंग में रोस्ट कर पाउडर बनाकर डालें। जिससे टेस्ट में आटा जैसा फ्लेवर ना आए।

उबले आलू को ठंडा करें

जब भी उबले आलू को मैश कर स्टफिंग बनानी है तो ध्यान रहे कि आलूओं को उबालकर गरम ही छीलकर फोड़ दें। फिर ठंडा हो जाने दें। एक बार उबले और गर्म में फूटे आलू ठंडे होंगे तो उनमे से पानी नहीं छूटेगा। ध्यान रहे कि उबले आलूओं को चाकू से काटना नहीं है बल्कि गर्म ही कांटे या चम्मच से दबाकर फोड़ना है। जिससे बड़े टुकड़े हो जाएं और ठंडा होने के बाद उन्हें पूरा मैश करें।

इन टिप्स की मदद से आप बड़े आसानी से उबले आलू की गीली स्टफिंग को सुखा पाएंगी और स्वाद भी परफेक्ट बना रहेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN