Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/01/1200x900/arkf_1782888129599_1782888137988_3d746edc-cc1b-4dba-a1a2-cbab4756a5e7.jpgअहमद खान इन दिनों वेलकम टू द जंगल की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म में कई स्टार कास्ट है जिसमें अक्षय कुमार और रवीना टंडन भी शामिल हैं और इन दोनों को सालों बाद साथ देखकर फैंस काफी खुश हुए हैं।
अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक समय पर अपने रिलेशन की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में थे। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में भी काम किया है। अब 22 साल बाद दोनों साथ में फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आए हैं। दोनों के साथ के सीन काफी वायरल भी हो रहे हैं। अब फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान ने बताया कि कैसे उन्होंने दोनों को साथ में काम करने के लिए राजी किया। इसके अलावा उन्होंने उस समय के बारे में भी बताया जब दोनों का नाम काफी जोड़ा जाता था।
अहमद ने क्या कहा
न्यूज 18 से बात करते हुए अहमद ने उस समय के बारे में बताया जब दोनों का नाम साथ में काफी चर्चा में था। अहमद ने कहा, ‘ये दोनों मेरे दोस्त हैं। हमने एक ही समय के आस-पास इंडस्ट्री ज्वाइन की थी। वो वक्त मैंने देखा हुआ है। हम सब अब बड़े हो गए हैं। हमारी शादी हो गई है और बच्चे भी हैं। वो सब चीजें आज बचकाना लगती हैं।’
कैसे दोनों को साथ काम करने के लिए किया राजी
अहमद से फिर पूछा गया कि कैसे उन्होंने दोनों को वेलकम टू द जंगल में काम करने के लिए राजी किया तो वह बोले, ‘मेरे लिए ये नहीं करोगे तो किसके लिए करोगे? इसके बाद हमने फैसला किया कि अब पब्लिक को बताएंगे कि आप दोनों 20 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। हमने उनके सीन को स्मार्टली शूट किया। इस पूरे सीन का एक छिपा हुआ मतलब भी है और दर्शकों को उसमें एक मजाक भी समझ आ गया।’
साथ में सीन करते हुए क्या समझाया
अहमद ने आगे कहा, ‘अक्षय और रवीना काफी प्यारे हैं कि उन्होंने मेरे लिए साथ में सीन किया। वो मना भी कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। मैंने उन्हें कहा था कि अगर आप ये सीन कर रहे हैं तो सिचुएशन को लेकर कन्विंस रहें और इसे जबरदस्त तरीके से करना।’
सेट पर कैसा था दोनों का बिहेवियर
उनसे जब दोनों के बॉन्ड को लेकर पूछा गया तो बोले, ‘दोनों एक-दूसरे को तू करके बोलते हैं। दोनों ना गुड मॉर्निंग बोलते हैं ना गुड इवनिंग। अक्षय जैसे बोलते हैं कि रवीना क्या कर रही है? इधर आ, खड़े हो जा फटाफट। अक्षय, सुनील और रवीना तो मोहरा में साथ में काम कर चुके हैं। यही वजह है कि फिल्म में एक मोहरा वाला जोक भी है। मुझे उनके साथ काम करके सेट में कोई दिक्कत नहीं हुई।’
वहीं अक्षय, सुनील और परेश रावल को लेकर वह बोले, ‘जब भी ये तीनों मिलते तो सेट पर हेरा फेरी होती थी। कंधे पर हाथ डालकर बात करते हैं वो लोग। अक्षय और अरशद आपको जॉली एलएलबी की याद दिलाएंगे। वहीं तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और जॉनी लीवर भाई जब साथ में आएंगे तो आपको गोलमाल की याद आएगी। वहां कोई आप या जनाब नहीं है। सब एक-दूसरे की गोद में बैठते हैं। सेट पर माहौल काफी अच्छा था।’
बता दें कि वेलकम टू द जंगल में 34 एक्टर्स हैं। अहमद ने बताया था कि इतनी बड़ी कास्ट के साथ शूट करना आसान नहीं होता था। ऐसा लगता था जैसे हर दिन वहां कॉन्सर्ट हो, इतनी भीड़ होती थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



