Source :- LIVE HINDUSTAN
Airtel ने अपने ग्राहकों को राहत देने के लिए नियमों में बदलाव कर दिया है। एयरटेल ने 1.5GB डेली डेटा वाले प्लान्स के साथ Unlimited 5G डेटा देना शुरू कर दिया है। बता दें कि, पहले Airtel और Jio केवल डेली 2GB डेटा प्लान्स के साथ ही 5G ऑफर करते थे।
Airtel ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत दी है। कंपनी अब एक सस्ते प्लान के साथ भी 5G डेटा ऑफर कर रही है। दरअसल, एयरटेल अब एक 1.5GB डेली डेटा वाले प्लान के साथ 5G डेटा की पेशकश कर रही है। ऐसा लगता है कि कंपनी ने लोगों को राहत देने के लिए अपने नियमों में बदलाव कर लिया है। बता दें कि, पहले एयरटेल और जियो ने घोषणा की थी कि वे केवल 2GB डेली डेटा वाले प्लान के साथ ही 5G की पेशकश करेंगे। तो फिर एयरटेल इसे अब 1.5GB डेली डेटा प्लान के साथ क्यों पेश कर रहा है। आइए जानते हैं…
एयरटेल डेली 1.5GB डेटा वाले इस प्लान के साथ 5G की सुविधा दे रहा है
टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल अपने 349 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ 5G ऑफर कर रही है। यहां ध्यान देने वाली मम यह है कि एयरटेल ने इसे नई पेशकश के तौर पर पेश नहीं किया है। यह प्लान लंबे समय से एयरटेल के पोर्टफोलियो में है। एयरटेल के 349 रुपये के प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 1.5GB डेटा, डेली 100 SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है।
कंपनी ने अब इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा को भी शामिल कर दिया है। हालांकि, यह पूरी तरह से अनलिमिटेड नहीं है। एयरटेल ने हर 30 दिनों में 300GB डेटा इस्तेमाल करने की लिमिट तय की है। कंपनी पूरे भारत में यह प्लान दे रही है और अगर आप इसे रिचार्ज करना चाहते हैं, तो बस एयरटेल थैंक्स ऐप या भारती एयरटेल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
एयरटेल के 349 रुपये के प्लान में कई एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इन बेनिफिट्स में एक साल के लिए 4,000 रुपये कीमत वाला Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन शामिल है। साथ ही, इसमें ऐप्पल के ग्लोबल ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, Apple Music का फ्री एक्सेस भी मिलता है। इस प्लान में फ्री हैलोट्यून्स भी शामिल है।
Vodafone idea पहले से ही 1.5GB डेटा प्लान्स के साथ 5G ऑफर कर रही है, देखें लिस्ट
Vi का 349 रुपये का प्रीपेड प्लान
यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 1.5GB डेटा और डेली 100 एसएमएस शामिल है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस भी मिलता है। प्लान में Vi Movies & TV का एक्सेस, बिंज ऑल नाइट (12am to 6am तक अनलिमिटेड डेटा), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।
Vi का 579 रुपये का प्रीपेड प्लान
यह प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 1.5GB डेटा और डेली 100 एसएमएस शामिल है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस भी मिलता है। प्लान में Vi Movies & TV का एक्सेस, बिंज ऑल नाइट (12am to 6am तक अनलिमिटेड डेटा), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।
Vi का 799 रुपये का प्रीपेड प्लान
यह प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 1.5GB डेटा और डेली 100 एसएमएस शामिल है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस भी मिलता है। प्लान में बिंज ऑल नाइट (12am to 6am तक अनलिमिटेड डेटा), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।
Vi का 859 रुपये का प्रीपेड प्लान
यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 1.5GB डेटा और डेली 100 एसएमएस शामिल है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस भी मिलता है। प्लान में Vi Movies & TV का एक्सेस, बिंज ऑल नाइट (12am to 6am तक अनलिमिटेड डेटा), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।
Vi का 1749 रुपये का प्रीपेड प्लान
यह प्लान 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 1.5GB डेटा और डेली 100 एसएमएस शामिल है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस भी मिलता है। प्लान में बिंज ऑल नाइट (12am to 6am तक अनलिमिटेड डेटा), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।
Vi का 2399 रुपये का प्रीपेड प्लान
यह प्लान 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 1.5GB डेटा और डेली 100 एसएमएस शामिल है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस भी मिलता है। प्लान में Vi Movies & TV का एक्सेस, बिंज ऑल नाइट (12am to 6am तक अनलिमिटेड डेटा), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।
Vi का 3499 रुपये का प्रीपेड प्लान
यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 1.5GB डेटा और डेली 100 एसएमएस शामिल है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस भी मिलता है। प्लान में बिंज ऑल नाइट (12am to 6am तक अनलिमिटेड डेटा), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



