Home - सरकार के रडार पर WhatsApp Username फीचर, नकली पहचान से धोखाधड़ी का...

सरकार के रडार पर WhatsApp Username फीचर, नकली पहचान से धोखाधड़ी का खतरा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

WhatsApp का नया Username Feature अब सुरक्षा जोखिम को लेकर चर्चो में है। खबर है कि सरकार, किसी और का रूप धरने (इम्पर्सोनेशन) के संभावित जोखिमों और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के कारण WhatsApp के नए यूजरनेम फीचर की जांच कर सकती है।

WhatsApp का नया Username Feature अब सरकार की नजरों में आ गया है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार वॉट्सऐप के नए यूजरनेम फीचर की जांच कर रही है, क्योंकि इससे किसी और के नाम का इस्तेमाल करने (इम्पर्सोनेशन) और दूसरी चिंताएं जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Meity) ने कहा कि यह चिंता का विषय है और इस मामले के हर कानूनी पहलू की जांच की जाएगी। सरकार ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वॉट्सऐप को नोटिस भेजा जाएगा, क्योंकि सरकार यूजर्स की डिजिटल सुरक्षा से कोई समझौता नहीं कर सकती। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यूजरनेम रजिस्ट्रेशन जैसे फीचर डिजिटल सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं, क्योंकि किसी के भी नाम से यूजरनेम बनाकर इनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोन नंबर छिपा देता है यह फीचर

दरअसल, वॉट्सऐप ने प्लेटफॉर्म पर सबसे बड़ी प्राइवेसी समस्याओं में से एक को हल करने के लिए अपने यूजरनेम फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर के साथ, यूजर्स को अब हर बार वॉट्सऐप पर किसी से जुड़ने के लिए अपना पर्सनल मोबाइल नंबर शेयर करने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके बजाय, वे अपने फोन नंबर को पर्सनल रखते हुए नए लोगों और व्यवसायों के साथ बातचीत शुरू करने के लिए एक यूनिक यूजरनेम का उपयोग कर पाएंगे। यह फीचर हाल के वर्षों में वॉट्सऐप द्वारा पेश किए गए सबसे बड़े बदलावों में से एक है। लेकिन, इसने प्राइवेसी और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

इस फीचर ने चिंताएं क्यों बढ़ा दी हैं

पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा सहित कुछ क्रिएटर्स और प्रसिद्ध हस्तियों ने चेतावनी दी है कि घोटालेबाज मशहूर हस्तियों, बैंकों के ब्रांड और यहां तक ​​​​कि सरकारी एजेंसियों का दिखावा करने के लिए समान दिखने वाले यूजरनेम का उपयोग कर सकते हैं। इन चिंताओं के जवाब में, वॉट्सऐप इंडिया ने टाइम्स नाउ टेक को बताया कि उसने नए फीचर में कई सुरक्षा उपाय जोड़े हैं। कंपनी ने कहा कि मशहूर हस्तियों, सरकारी संगठनों और वेरिफाइड मेटा अकाउंट्स के यूजरनेम आरक्षित किए जाएंगे ताकि केवल उनके असली मालिक ही उन पर दावा कर सकें। वॉट्सऐप ने कहा, अगर हमें पहचान की चोरी या घोटाले का सबूत मिलेगा तो हम अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा देंगे या यूजरनेम रद्द कर देंगे।”

वॉट्सऐप ने बताया कि इम्पर्सोनेशन (नकली पहचान बनाना) रोकने के लिए वह क्या कर रहा है

टाइम्स नाउ टेक को जवाब देते हुए वॉट्सऐप के प्रवक्ता ने कहा कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म मुख्य रूप से एक पर्सनल मैसेजिंग ऐप है जिसका उपयोग लोग दोस्तों और परिवार से जुड़ने के लिए करते हैं। वॉट्सऐप को और भी अधिक पर्सनल बनाने के लिए यूजरनेम कंपनी की नई पहल है।

कंपनी ने कहा, “लोगों और अननोन कॉन्टैक्ट्स को पहली बार आपसे संपर्क करने के लिए आपका सटीक यूजरनेम जानना होगा और यह कंट्रोल करने में मदद करने के लिए कि आपके यूजरनेम के साथ वॉट्सऐप पर कौन पहुंच सकता है, हमने एक ऑप्शनल यूजरनेम-की बनाई है, जिसे दूसरों को आपको संदेश भेजने के लिए जानना होगा।” “हमने अपने यूजर्स की सुरक्षा के लिए लेयर्ड प्रोटेक्शन बनाई है। मौजूदा फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजरनेम रिजर्वेशन पीरियड के दौरान और उसके बाद सीमित समय के लिए उनके मालिकों के लिए आरक्षित हैं।”

हाई-प्रोफाइल आधिकारिक यूजरनेम को आरक्षित करने के अलावा, वॉट्सऐप इंडिया ने इस बात पर जोर दिया कि कंपनी का ऑटोमेटेड सिस्टम इम्पर्सोनेशन (नकली पहचान बनाना) या अन्य संदिग्ध गतिविधि का पता लगाते हैं और उन अकाउंट पर बैन लगा देते हैं।

वॉट्सऐप ने कहा “उदाहरण के लिए, हम यह सीमित कर देंगे कि कोई भी अकाउंट यूजरनेम के माध्यम से कितने नए लोगों से संपर्क कर सकता है और किसी की यूजरनेम-की का अनुमान लगाने के बार-बार प्रयासों को रोक देगा। हम यह भी सीमित करेंगे कि दुरुपयोग से बचाने के लिए यूजर कितनी बार अपने यूजरनेम बदल सकते हैं।”

वॉट्सऐप ने आगे कहा कि जब हमें किसी अकाउंट के आइडेंटिटी इम्पर्सोनेशन (नकली पहचान बनाना)े या घोटाले में लिप्त होने का सबूत मिलेगा तो हम उसे बैन कर देंगे या यूजरनेम रद्द कर देंगे।

कंपनी ने कहा “जब आपको पहली बार किसी ऐसे व्यक्ति से मैसेज मिलेगा जो आपके कॉन्टैक्ट में सेव नहीं है, भले ही वो फोन नंबर या यूजरनेम का उपयोग कर रहे हो, तो हम आपको मैसेज में डिटेल दिखाएंगे जिसका उपयोग आप यह तय करने के लिए कर सकते हैं कि कैसे रिस्पॉन्स दें।”

यह पूछे जाने पर कि वॉट्सऐप नकली या भ्रामक यूजरनेम से कैसे निपटेगा, कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि यूजर्स ऐसे अकाउंट को ब्लॉक और रिपोर्ट करने में सक्षम होंगे, जैसे वे आज संदिग्ध अकाउंट रिपोर्ट कर सकते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि वॉट्सऐप यूजर्स को ऐसे किसी भी अकाउंट की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित करता है जो किसी और का होने का दिखावा करता हो।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN