Home BUSINESS NEWS HINDI एक डील से रॉकेट बना अडानी का यह शेयर, 4 ब्रोकरेज ने...

एक डील से रॉकेट बना अडानी का यह शेयर, 4 ब्रोकरेज ने कहा- मुनाफे के लिए खरीदो

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Adani Ports share target price: गौतम अडानी समूह की कंपनी-अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) और स्विट्जरलैंड के MSC ग्रुप की एक डील के बाद बुधवार को अडानी पोर्ट्स के शेयर डिमांड में थे। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन अडानी पोर्ट्स के शेयर पर निवेशक टूट पड़े और इसका भाव करीब 5 फीसदी चढ़ गया। इंट्रा-डे में अडानी पोर्ट्स के शेयर 1,810.20 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 1,881.10 रुपये तक पहुंच गए। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। वहीं, शेयर की क्लोजिंग 2.10% बढ़त के साथ 1848.15 रुपये पर हुई। अडानी ग्रुप की इस कंपनी के शेयर को लेकर एक्सपर्ट भी बुलिश नजर आ रहे हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

विदेशी ब्रोकरेज Jefferies ने शेयर के लिए ₹2160 का टारगेट प्राइस तय किया है। इसके साथ ही ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है, जिसका मतलब है कि पिछले क्लोजिंग प्राइस से इसमें 19% से अधिक बढ़त की गुंजाइश है। ब्रोकरेज का कहना है कि इस डील की अनुमानित वैल्यूएशन लगभग 19 गुना EV/EBITDA है और उनका मानना ​​है कि इससे पोर्ट के लिए लंबे समय तक कार्गो की संभावनाएं बेहतर होंगी। अडानी पोर्ट्स की बैलेंस शीट और मजबूत होगी। इसके अलावा, कंपनी FY31 तक नेट कैश पॉजिटिव हो सकती है। नोमुरा ने भी ₹2,080 के टारगेट प्राइस के साथ अपनी ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है।

इस बीच, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपनी ‘बाय’ रेटिंग को दोहराया और 2,050 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया। ब्रोकरेज ने कहा कि MSC के साथ साझेदारी कंपनी की लंबी अवधि की ग्रोथ की संभावनाओं को मजबूत करती है जबकि कमाई की स्थिति भी मजबूत बनी हुई है। एक अन्य ब्रोकरेज प्रभुदास लीलाधर ने भी शेयर को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि शेयर 2123 रुपये तक जा सकता है।

डील की डिटेल

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) और मेडिटेरेनियन शिपिंग कंपनी (एमएससी) समूह की टर्मिनल इकाई टर्मिनल इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (टीआईएल) ने एक पक्के समझौते की घोषणा की। इसके तहत टीआईएल अडानी विझिंजम पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (एवीपीपीएल) में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी।

इस सौदे का कुल मूल्य 1.4 अरब डॉलर है। मेडिटेरेनियन शिपिंग कंपनी (एमएससी) यह हिस्सेदारी अपनी सब्सिडयरीी कंपनी टर्मिनल इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (टीआईएल) के माध्यम से खरीदेगी। समझौते के तहत टीआईएल 1.39 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश करेगी, जो 2.85 अरब अमेरिकी डॉलर के कुल सौदे मूल्य में उसकी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। यह इस क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निजी निवेश है। इससे विझिंजम बंदरगाह हिंद महासागर क्षेत्र में एक प्रमुख ‘ट्रांसशिपमेंट’ केंद्र के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN