Home मनोरंजन समाचार Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ का...

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/03/1200x900/ssk_1781864153526_1781864174121_98beeaaa-bae6-44fb-83a5-32c3684a4c99_1783045423032_c32ee171-ef27-4db1-ae1d-9df4d4c0a47e.jpg

‘कॉकटेल 2’ 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हालांकि, अब ‘कॉकटेल 2’ के सामने अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ तो सीना ताने खड़ी ही थी। अब आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ आज यानी 3 जुलाई को रिलीज हो रही है।

Cocktail 2 Box Office Collection Day 14: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए है। ये फिल्म इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। ‘कॉकटेल 2’ के रिलीज का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। फिल्म में हर कोई शाहिद कपूर की दमदार एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। ‘कॉकटेल 2’ के साथ शाहिद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। मूवी में शाहिद के साथ रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की जोड़ी काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में ‘कॉकटेल 2’ 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही दमदार कमाई कर रही है। हालांकि, अब ‘कॉकटेल 2’ के सामने अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ तो सीना ताने खड़ी ही थी। अब आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ आज यानी 3 जुलाई को रिलीज हो रही है। खैर ‘कॉकटेल 2’ की बात करें तो इसे रिलीज हुए आज 14 दिन हो गए हैं। वहीं, अब इसके गुरुवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं शाहिद कपूर की फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया है।

‘कॉकटेल 2’ का कैसा रहा तीसरा हफ्ता

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। ‘कॉकटेल 2’ को दर्शकों के साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। कई फिल्मों से बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद ‘कॉकटेल 2’ ने कमर्शियल तौर पर धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। ‘कॉकटेल 2’ के सामने अब अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ भी आकर खड़ी हो गई है। इसके बावजूद ये शानदार कमाई कर रही है। ‘कॉकटेल 2’ ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, अब इसके गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 14वें दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में ‘कॉकटेल 2’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 89.40 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।

डे वाइज देखें ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन

वीक 1 70.50 करोड़ रुपये
वीक 2 18.90 करोड़ रुपये
डे 14 1.25 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 89.40 करोड़ रुपये

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ का रिलीज के साथ ही वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’, राम चरण और जाह्नवी कपूर की ‘पेड्डी’ और बॉबी देओल की ‘बंदर’ कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट’ से सामना हुआ है। वहीं, अब अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ भी आकर खड़ी हो गई है। वहीं आज यानी 3 जुलाई को आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज हो रही है। ऐसे में इस सबके बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन हो रहा है।

‘कॉकटेल 2’ का पहला पार्ट

बता दें कि साल 2012 में आई रोमांस कॉमेडी ‘कॉकटेल’ शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ का पहला पार्ट है। इस फिल्म में सैफ अली खान, डायना पेंटी, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया, बोमन ईरानी, रणदीप हुड्डा जैसे स्टार्स थे. पहले पार्ट को भी काफी पसंद किया गया था। ‘कॉकटेल’ फिल्म हिट हुई थी। मूवी में सैफ, दीपिका और डायना की केमिस्ट्री छा गई थी।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN