Home LIFESTYLE NEWS HINDI चावल बच गए हैं? 10 मिनट में बना लें ये कुरकुरी और...

चावल बच गए हैं? 10 मिनट में बना लें ये कुरकुरी और चटपटी फ्राइज, नोट करें रेसिपी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अक्सर रात के चावल बच जाते हैं। उन्हें फेंके नहीं, बल्कि ये क्रिस्पी और टेस्टी सी फ्राइज बनाकर तैयार कर लें। मुश्किल से 10 मिनट में ये स्नैक रेडी हो जाता है और इसका टेस्ट इतना अच्छा होता है कि बार-बार खाने का दिल करेगा।

चावल रात में बने या दिन में, अक्सर ऐसा होता है कि वो थोड़े बहुत बच ही जाते हैं। अब दोबारा तो किसी का इन्हें खाने का मन नहीं करता, ऐसे में कई लोग इनकी नई-नई रेसिपीज बनाकर ट्राई करते हैं। ऐसे ही एक रेसिपी आज हम आपके लिए ले कर आए हैं। सिर्फ 10 से 15 मिनट में आप बचे हुए चावलों से कुरकुरी और टेस्टी फ्राइज बनाकर तैयार कर सकते हैं। टोमैटो केचअप या चाय के साथ इनका स्वाद जबरदस्त आता है। आलू की फ्राइज तो आपने खूब ट्राई की होगी, लेकिन एक बार बचे हुए चावल से बनाकर देखें। इतनी ज्यादा कुरकुरी, चटपटी और टेस्टी बनती है कि आपके घरवाले हर बार इसी की डिमांड करेंगे। सबसे बेस्ट बात है कि ज्यादा चीजों और मेहनत की भी जरूरत नहीं है। बस जब भी चावल बच जाएं, फटाफट से ये टेस्टी फ्राइज बना लो।

चावल की फ्राइज बनाने के लिए सामग्री

बचे हुए चावलों से कुरकुरी और टेस्टी फ्राइज बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- बचे हुए चावल (1 कप), उबले हुए आलू (3), स्वादानुसार नमक, काली मिर्च का पाउडर, जीरा (1 चम्मच), चिली फ्लेक्स (1 चम्मच), धनिया पत्ता और तलने के लिए तेल।

इस तरह बनाएं बचे हुए चावल की कुरकुरी फ्राइज

शाम की चाय के साथ आप बचे हुए चावल से ये कुरकुरी और टेस्टी फ्राइज बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको आलू उबालकर छील लेने हैं। अब एक बाउल में बचे हुए चावल लें और उनमें उबले हुए आलू को मोटा-मोटा काटकर डाल दें। साथ में स्वादानुसार नमक एड करें और थोड़ा सा काली मिर्च का पाउडर भी मिलाएं।

अगर आपको थोड़ी चटपटी फ्राइज बनानी हैं, तो थोड़ी सी चिली फ्लेक्स भी एड करें। साथ में आप बारीक कटी हुई हरी मिर्च भी मिला सकते हैं, बहुत अच्छा टेस्ट आता है। अब हरा धनिया को बारीक काट कर एड करें, फिर सभी चीजों को हाथों से अच्छी तरह मिक्स कर लें। आपको आलू और चावल को अच्छे से मैश कर लेना है, ताकि सभी चीजें आपस में मिक्स हो जाएं और किसी तरह की गुठलियां ना रहें।

जैसे ही डो तैयार हो जाए इसे दो हिस्सों में बांटे और लंबा शेप दें। इसे चाकू की मदद से छोटे-छोटे हिस्सों में काट लें, फिर इसे हाथों से फ्राइज का शेप दे दें। आप चाहें तो थोड़ा सा डो ले कर उसपर बटर पेपर लगा लें, फिर बेल लें और चाकू की मदद से फ्राइज के आकार में काट लें। ये तरीका भी काफी आसान है। अब इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गर्म होने के लिए रख दें, फिर फ्राइज को मीडियम टू हाई फ्लेम पर फ्राई कर लें।

स्वाद की टिप: फ्राइज के ऊपर आप थोड़ा सा चाट मसाला या पेरी-पेरी मसाला स्प्रिंकल कर सकते हैं। बहुत ही चटपटा और कुरकुरा टेस्ट आता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN