Home मनोरंजन समाचार OTT Watch: वीकेंड पर फटाफट देख डालें ये 10 फिल्में और सीरीज,...

OTT Watch: वीकेंड पर फटाफट देख डालें ये 10 फिल्में और सीरीज, नेटफ्लिक्स पर हैं चार

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/03/1200x900/ott_weekend_watch_03_07_1783087094730_1783087107202_eb59a68b-7372-4f76-960d-9fea7900b154.png

Saturday and Sunday OTT Watch: अगर वीकेंड में आप कुछ अच्छी फिल्में और सीरीज देखने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको ओटीटी पर मौजूद कुछ ऐसी फिल्मों और सीरीज के नाम बता रहे हैं जो आप इस शनिवार और रविवार बैठकर देख सकते हैं। 

इस वीकेंड अगर आप कहीं बाहर नहीं जाना चाहते हैं तो घर पर बैठकर कुछ मजेदार फिल्में और सीरीज देखना चाहते हैं तो हम आपको हॉटस्टार से लेकर प्राइम वीडियो और सोनी लिव जैसे ओटीटी पर मौजूद कुछ फिल्मों और सीरीज के नाम बता रहे हैं। इस लिस्ट में एक्शन से लेकर रोमांटिक और कॉमेडी कंटेंट मौजूद है। इनमें से कुछ फिल्में और सीरीज हाल ही में रिलीज हुई हैं, तो कुछ पहले रिलीज हुई हैं और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के नाम।

1.ग्राम चिकित्सालय सीजन 2

OTT प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

IMDb रेटिंग: 7.3

फिल्म/ सीरीज के बारे में: ग्राम चिकित्सालय टीवीएफ सीरीज है। हाल ही में सीरीज का सीजन 2 रिलीज हुआ है। ये सीरीज एक ऐसे गांव के इर्द-गिर्द घूमती है जहां लोग एक असली डॉक्टर पर भरोसा करने की बजाय अपने ही गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर पर भरोसा करते हैं। डॉक्टर प्रभात गांववालों की सेवा करने चाहते हैं, लेकिन लोग उन्हें मौका नहीं देते हैं। वो अपने अस्पताल और ड्यूटी को पूरा करने के लिए संघर्ष करता है। ये सीरीज आपको हंसाती है, रुलाती है और सोचने पर मजबूर करती है।

2. राजा शिवाजी

OTT प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

IMDb रेटिंग: 7.1

फिल्म/ सीरीज के बारे में: राजा शिवाजी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी के रूप में नजर आए हैं। ये एक पीरियॉडिक फिल्म है। फिल्म में राजा शिवाजी के जीवन की कुछ अहम घटनाएं दिखाई गई हैं।

3. परफेक्ट फैमिली

OTT प्लेटफॉर्म: सोनी लिव

IMDb रेटिंग: 8.7

फिल्म/ सीरीज के बारे में: पंकज त्रिपाठी ने परफेक्ट फैमिली को प्रोड्यूस किया है। पिछले साल ये सीरीज जार मीडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई थी। अगर तब आपने ये सीरीज नहीं देखी थी तो अब आप इसे सोनी लिव पर देख सकते हैं। सोनी लिव पर ये सीरीज हाल ही में रिलीज हुई है। परफेक्ट फैमिली एक कॉमेडी सीरीज है जो मेंटल हेल्थ जैसे मुद्दों पर गंभीरता से बात करती है। इस सीरीज की कहानी एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें बहुत सी दरारे हैं। परिवार की ये दरारें उस परिवार की छोटी बच्ची पर क्या असर डालती है, ये सीरीज में देखने को मिलता है।

4. ग्यारह-ग्यारह

OTT प्लेटफॉर्म:जी5

IMDb रेटिंग: 8.1

फिल्म/ सीरीज के बारे में: यह सीरीज साल 2024 में रिलीज हुई थी। राघव जुयाल इस सीरीज में लीड रोल में नजर आए हैं। ग्यारह-ग्यारह एक साइंस फिक्शन क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज में एक पुलिसवाला टाइम ट्रेवल करके कई अनसुलझे केसों को सुलझाता है।

5. ठुकरा के मेरा प्यार

OTT प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार

IMDb रेटिंग: 6.5

फिल्म/ सीरीज के बारे में: ठुकरा के मेरा प्यार का सीजन 2 हाल ही में रिलीज हुआ है। ये एक रोमांटिक, पॉलिटिक्ल क्राइम ड्रामा सीरीज है। ये सीरीज जाति-पाति जैसे समाजिक मुद्दे पर भी बात करती है। सीजन 2 के अबतक 12 एपिसोड्स आ गए हैं। सीरीज हॉटस्टार टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

6. अवतार फायर एंड ऐश

OTT प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार

IMDb रेटिंग: 7.2

फिल्म/ सीरीज के बारे में: अवतार फायर एंड ऐश एक अमेरिकी साइंस फिक्शन फिल्म है। ये फिल्म पिछले साल भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हाल ही में इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई हुई थी।

7. प्रीतम एंड पेड्रो

OTT प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार

IMDb रेटिंग:

फिल्म/ सीरीज के बारे में: अरशद वारसी की ये सीरीज 3 जुलाई को रिलीज हुई है। ये एक कॉमेडी मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है। दो अलग- अलग पर्सनालिटी के पुलिसवाले जब एक साथ केस सुलझाने आते हैं तो क्या होता है ये सीरीज में देखने को मिलेगा।

8. सुपर सुब्बू

OTT प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

IMDb रेटिंग: 7.7

फिल्म/ सीरीज के बारे में: सुपर सुब्बू हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। ये एक तेलुगू कॉमेडी ड्रामा सीरीज है। सुब्बू एक खराब किस्मत का मारा है। उसकी किस्मत तब पलटती है जब वो गांव में एक सेक्स एजुकेटर बन जाता है।

9. लॉकअप

OTT प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

IMDb रेटिंग: –

फिल्म/ सीरीज के बारे में: 4 और 5 जुलाई की रात को नेटफ्लिक्स पर लॉकअप के नए एपिसोड अपलोड किए जाएंगे। आज के एपिसोड में कंगना रनौत जेल में बंद कैदियों को सबक सिखाने आएंगी। प्रोमो में देखने को मिला कि कंगना रनौत राम कपूर को उनके बुरे व्यवहार के लिए क्लास लगाएंगी।

10. बाहुबली द टॉर्च बीयरर

OTT प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

IMDb रेटिंग: 8.9

फिल्म/ सीरीज के बारे में: यह एक डॉक्यूसीरीज है। इस सीरीज में भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बाहुबली की मेकिंग के बारे में बात की गई है। सीरीज हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN